फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi reached 300 bike tour Kamal message

वाराणसी पहुंचीं 300 कमल संदेश यात्रा बाइक

Wed, 21 Dec 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Wed, 21 Dec 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
Varanasi reached 300 bike tour Kamal message
शिवपुर में रखीं कमल संदेश यात्रा की बाइक।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 दिसंबर के वाराणसी आगमन से पूर्व कमल संदेश यात्रा की करीब 300 बाइक काशी पहुंच गई हैं। मंगलवार को इन बाइक का फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद बाइक और पैसा बांटने का हल्ला मच गया। हालांकि ऐसा नहीं था, शिवपुर क्षेत्र के सुद्धीपुर स्थित टीवीएस शोरूम के गोदाम में बाइक में एसेसरीज लगाई जा रही थी। इस दौरान पास के पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भी डलवाया जा रहा था।
विज्ञापन


प्रदेश भर में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को देने के लिए 1650 बाइक खरीदी गई है। काशी प्रांत के 15 जिलों के 72 विधानसभा क्षेत्रों में इन बाइक को दिया जाना है। एक विधानसभा क्षेत्र में चार पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को एक-एक बाइक दी जाएगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कमल संदेश यात्रा की शुरुआत 18 दिसंबर को कटिंग मेमोरियल इंटर कॉलेज से होनी थी। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय को मुख्य अतिथि बनाया गया था। महानगर भाजपा की ओर से कार्यक्रम के एक दिन पहले ही इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। इस बारे में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने बताया कि बाइक पीएम के वाराणसी दौरे के बाद बांटी जाएंगी। 
विज्ञापन


चुनिंदा कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली बाइक के आग कमल संदेश यात्रा लिखा हुआ है। इसके आगे केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार के लिए दो छोटे लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। पीछे बड़ा बाक्स लगाया गया है, जिसमें प्रचार सामग्री होगी। इसी के पास पार्टी का झंडा लगाने के लिए भी जगह बनाई गई है। बाइक के पीछे दाहिनी तरफ नारंगी रंग की डिग्गी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed