फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi ranks second in the division in availing the benefits of CM Youth Entrepreneur Scheme

Varanasi News: सीएम युवा उद्यमी योजना का लाभ लेने में मंडल में वाराणसी दूसरे स्थान पर

Tue, 24 Mar 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Varanasi ranks second in the division in availing the benefits of CM Youth Entrepreneur Scheme
प्रदेश में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाई गई सीएम युवा उद्यमी योजना का लाभ लेने में वाराणसी मंडल में जौनपुर पहले स्थान पर है। दूसरे पर वाराणसी, तीसरे पर गाजीपुर और चौथे पर चंदौली है।
विज्ञापन

अपर आयुक्त उद्योग मोहन शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत प्रदेश में सबसे ज्यादा जौनपुर में 3906 युवाओं को 1720.13 लाख रुपये सब्सिडी मिली। इससे छोटे-छोटे उद्योग, स्टार्टअप और सेवा आधारित व्यवसाय विकसित हो रहे हैं। सीएम युवा उद्यमी विकास योजना के तहत वाराणसी मंडल में 9652 युवाओं को 4236.14 लाख की सब्सिडी भी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मंडल के चार जिलों वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली में वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9100 युवाओं को लोन देने का लक्ष्य रखा गया था। इसके मुकाबले 23,351 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 9652 युवाओं को अब तक लोन वितरित किया जा चुका है और 4236.14 लाख रुपये की सब्सिडी दी गई है।
विज्ञापन

-----------
बिना गारंटी मिल रहा ब्याज मुक्त लोन
इस योजना के तहत 21 से 40 वर्ष के युवाओं को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त और बिना गारंटी के लोन दिया जा रहा है। शुरुआती 6 महीनों तक ईएमआई भरने की भी जरूरत नहीं होती। समय पर लोन चुकाने वाले युवाओं को आगे 10 लाख रुपये तक का ऋण भी मिलता है। प्रथम चरण में 10 फीसदी अनुदान और द्वितीय चरण में 7.5 लाख रुपये तक के ऋण पर 50 फीसदी ब्याज अनुदान जैसी सुविधाएं युवाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------
वाराणसी मंडल का जिलेवार आंकड़ा
जौनपुर - लक्ष्य - 2700
प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त आवेदन - 9516

लोन वितरित या प्रोजेक्ट की संख्या - 3906

वितरित सब्सिडी - 1720.73 लाख
------------------------------------


वाराणसी - लक्ष्य-2950
प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त आवेदन-6851

लोन वितरण या प्रोजेक्ट की संख्या -2756

वितरित सब्सिडी -1240.94 लाख
----------------------------------



चंदौली - लक्ष्य - 1700
प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त आवेदन -3349

लोन वितरित या प्रोजेक्ट की संख्या -1364

वितरित सब्सिडी -555.55 लाख
----------------------------------------



गाजीपुर - लक्ष्य-1750
प्रोजेक्ट के लिए प्राप्त आवेदन -3635

लोन वितरित या प्रोजेक्ट की संख्या -1626

वितरित सब्सिडी - 718.92 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed