फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi rakshabandhan

भाई की कलाई पर बंधेगा प्यार, बहनें पाएंगी उपहार

Mon, 03 Aug 2020 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
varanasi rakshabandhan
बहन और भाई के बीच स्नेह का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। राखी की तैयारियों को लेकर रविवार को देर शाम तक बाजारों के साथ घरों में भी रौनक रही। एक ओर महिलाएं जहां घरों में मिठाइयां बनाने में व्यस्त थी। वहीं बहनों ने अपने हाथों में मेहंदी रचाई। राखी भाई बहनों के अटूट प्रेम का पर्व है। इसके लिए वो हर साल इंतजार करती हैं।
विज्ञापन

नए कपड़े, हाथों में मेहंदी रचाकर अपने भाइयों के हाथों पर रक्षासूत्र बांधती है। कोरोना के कारण बहनें बाहर तो नहीं जा पाईं, लेकिन घर में रहकर अपने हाथों में मेहंदी रचाई। तो कुछ ने अपने सजने संवरने के लिए घर पर फेशियल किया। वहीं कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई घरों में देसी मिठाइयां तैयार की गईं।
विज्ञापन

कहीं लड्डू बने, कहीं पेड़े तो कहीं बर्फी और छेने को मिठाइयों का रूप दिया गया। कुछ घर परिवारों में बेटियों और बहनों के आने का सिलसिला जारी रहा। रक्षाबंधन के लिए कई बहनें अपने मायके एक दिन पहले ही पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय नगर कॉलोनी नाटी इमली निवासी सिमरन कौर बताती हैं कि कोरोना ने त्योहारों का रंग फीका कर दिया है, लेकिन हमें इससे घबराने की जरूरत नहीं। इस बार होटल में जाकर बाहर नहीं खा सकते, इसके लिए मैंने घर पर ही स्पेशल डिश बनाने का सोचा है।
सिद्धगिरीबाग निवासी दीप्ति गुप्ता बताती हैं कि राखी मेरा फेवरेट त्योहार है। इसके लिए कई दिन पहले से ही मैं तैयारियों में जुट गई थी। मायका लखनऊ में है, इस बार तो वहां नहीं जा पा रही हूं। लेकिन सबसे पहले उठकर भाई को रक्षाबंधन विश करूंगी।

दशाश्वमेध निवासी ज्योति भाटिया बताती हैं, मैंने भाई के लिए अपने हाथों से रक्षा सूत्र और मोतियों से राखी तैयार की है। सुबह तैयार होकर सबसे पहले भाई को राखी बांधूंगी, लेकिन मुझसे सबसे ज्यादा उससे मिलने वाले तोहफे का इंतजार भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed