{"_id":"65e1b6f7a4dda56d7b01a9f0","slug":"varanasi-rainfall-record-broken-in-six-years-in-february-with-heavy-rain-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi Weather Record: फरवरी में बारिश का छह साल का टूटा रिकॉर्ड, 2024 में सबसे अधिक 40.6 MM हुई बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi Weather Record: फरवरी में बारिश का छह साल का टूटा रिकॉर्ड, 2024 में सबसे अधिक 40.6 MM हुई बरसात
Fri, 01 Mar 2024 04:37 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 01 Mar 2024 04:37 PM IST
सार
Varanasi Rainfall Record: इस साल पांच फरवरी को 11.3 मिलीमीटर बारिश हुई, 12 फरवरी को पांच मिलीमीटर बारिश हुई। 27 फरवरी को भी दोपहर में तेज हवा के साथ बारिश तेज हुई। वहीं बुधवार और गुरुवार यानी 28 और 29 फरवही को दिन में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
varanasi weather news
- फोटो : अभिषेक पाठक
विस्तार
छह वर्षों में इस बार फरवरी में सर्वाधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी में इस बार 40.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके पहले 2020 में 24.3 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दो से चार मार्च तक फिर मौसम बदलेगा। तेज हवा के साथ अच्छी बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
इस बार पश्चिमी विक्षोभ भी फरवरी में पांच बार सक्रिय हुआ। इस वजह से हवा में नमी बढ़ने के साथ ही बादलों की आवाजाही जारी रही। बीएचयू स्थित मौसम विभाग के कार्यालय में दर्ज आंकड़े बताते हैं कि इस साल पांच फरवरी को 11.3 मिलीमीटर बारिश हुई, 12 फरवरी को पांच मिलीमीटर बारिश हुई।
विज्ञापन
27 फरवरी को भी दोपहर में तेज हवा के साथ बारिश तेज हुई। वहीं बुधवार और गुरुवार यानी 28 और 29 फरवही को दिन में मौसम साफ रहा। दिन में धूप भी ज्यादा असरदार रही। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.0 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
एक नजर में
- 2019 13.6 मिलीमीटर
- 2020 24.3 मिलीमीटर
- 2021 0.8 मिलीमीटर
- 2022 5.7 मिलीमीटर
- 2023 बारिश नहीं
- 2024 40.6 मिलीमीटर