फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi railway board chairman gave green signal to 39th rail engine Deepshakti in BLW

वाराणसी: नवंबर माह में बरेका ने देश को दिए 40 विद्युत रेल इंजन, दीपशक्ति और आकाशदीप एक साथ हुए रवाना

Tue, 01 Dec 2020 07:15 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 01 Dec 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Varanasi railway board chairman gave green signal to 39th rail engine Deepshakti in BLW
39वें रेल इंजन दीपशक्ति का लोकार्पण।

वाराणसी स्थित बनारस रेल इंजन कारखाना में नवंबर माह 40 विद्युत रेल इंजन का निमाण हुआ। इसी के तहत मंगलवार को दो रेल इंजन आकाशदीप और दीपशक्ति एक साथ रवाना हुए। इस उपलब्धि पर रेलवे बोर्ड की ओर से बरेका को डेढ़ लाख नकद पुरस्कार की घोषणा की गई।

विज्ञापन


39वें विद्युत रेल इंजन दीपशक्ति 6000 हार्स पावर का लोकार्पण रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव, ट्रैक्शन व रोलिंग स्टाक के सदस्य राजेश तिवारी ने मंगलवार को वीडियो कांफे्रंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाकर की। इसी के साथ ही 40वें रेल इंजन आकाशदीप भी रवाना किया गया। देव-दीपावली के उपलक्ष्य पर इन रेल इंजनों का नाम दीपशक्ति और आकाशदीप रखा गया है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

महाप्रबंधक अंजली गोयल ने इंजन की खासियतों के बारे में बताया कि चालक दल को बेहतर सुविधा देने के लिए इंजन में चालक केबिन को बड़ा और वातानुकूलित की भी सुविधा दी गई है। जीएम ने बताया कि बरेका ने 39वें इंजन का उत्पादन कर अपने ही रिकार्ड की बराबरी की। नवंबर 2019 के अंत तक 168 रेल इंजन निर्माण हुए थे, जबकि इस साल कोरोना काल में नवंबर माह तक बरेका ने 169 इंजन का निर्माण कर लिया। 

लाकडाउन के दौरान अप्रैल में उत्पादन शून्य था और मई माह में 8 इंजन ही निर्माण हुए। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बरेका की यह उपलब्धि ऐतिहासिक है। विद्युत रेल इंजन उत्पादन में 98 फीसदी स्वदेशी उपकरणों का प्रयोग हो रहा है। जिससे एमएमएमई और घरेलू विनिर्माण क्षेत्र को बड़े पैमाने पर सहायता मिल रही है। 2020-21 में बरेका की वार्षिक खरीद 3000 करोड़ रुपये है, जिसमें एमएसएमई से भी पर्याप्त मात्रा में सामग्री खरीदी जा रही है, जो 2019-20 में लगभग 1400 करोड़ रुपये की थी। प्रति वर्ष लगभग 400 करोड़ रुपये के टर्नओवर के साथ अर्थव्यवस्था के निर्माण क्षेत्र की जीडीपी में बरेका का महत्वपूर्ण योगदान है।
 

मोजाम्बिक को बरेका निर्यात करेगा 3000 हार्स पावर केप गेज डीजल इंजन

बनारस रेल इंजन कारखाना के खाते में एक और उपलब्धि जुडऩे वाली है। बरेका इस समय एक बड़े निर्यात आर्डर पर कार्य कर रहा है। मोजाम्बिक देश को 3000 हार्स पावर केप गेज डीजल लोकोमोटिव उपलब्ध कराएगा। इस पर कार्य शुरू हो चुका है। इसके तहत पहली बार बरेका में 12 सिलिंडर क्रैंककेस का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed