{"_id":"6456061da81c94d2750bcdf8","slug":"varanasi-protest-in-support-of-wrestling-women-players-demand-for-brijbhushan-singh-s-arrest-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: महिला कुश्ती खिलाड़ियों को वाराणसी से मिला समर्थन, बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: महिला कुश्ती खिलाड़ियों को वाराणसी से मिला समर्थन, बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग
Sat, 06 May 2023 01:19 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 06 May 2023 01:19 PM IST
सार
महिला पहलवानों के समर्थन में शनिवार को वाराणसी के आदर्श ग्राम नागेपुर में लोक समिति कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर विरोध जताए हुए गांव के लोक समिति आश्रम में दर्जनों कार्यकर्ता एकजुट होकर सभा करते हुए केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे लगाए।
विज्ञापन
कुश्ती महिला खिलाड़ियों के समर्थन में हुआ विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली में धरना प्रदर्शन हो रहा है। महिला पहलवानों के समर्थन में शनिवार को वाराणसी के आदर्श ग्राम नागेपुर में लोक समिति कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर विरोध जताए हुए गांव के लोक समिति आश्रम में दर्जनों कार्यकर्ता एकजुट होकर सभा करते हुए केंद्र सरकार के विरुद्ध नारे लगाए।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि देश की महिला पहलवान जो देश के लिए मेंडल जीत कर लाई हैं। वो आज राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ धरना दे रही हैं। कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ इतने सारे प्रमाणों के बाद भी केंद्र सरकार बचाव करने में लगी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए मिली ये तारीख, कोर्ट ने क्या आदेश दिया ?
विज्ञापन
लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी सुरक्षित नहीं है। तो ग्रामीण स्तर पर खेल रही महिला खिलाड़ी आगे बढ़ने के विषय में सोच कर भी घबरा रही हैं। प्रधानमंत्री ही नहीं मुख्यमंत्री को भी इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए और तत्काल प्रभाव से कुश्ती फाउंडेशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण की गिरफ्तारी करानी चाहिए।धरने में मुख्य रूप से अनीता,आशा,सोनी,मधुबाला,शमबानो,विद्या,पंचमुखी, आशिष,श्यामसुन्दर,विजय,सुनील,सुरेश,मनीष, शिवकुमार,सरोज,मैनब,बेबी,सीमा, मंजीता,चंद्रकला,सुनील,मनीष,प्रियंका आदि लोग शामिल हुए