Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Principals from 12 medical colleges receive training in academic leadership at IMS-BHU

वाराणसी: IMS-BHU में 12 मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों को दिया गया शैक्षणिक नेतृत्व का प्रशिक्षण

Thu, 19 Nov 2026 04:43 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Thu, 19 Nov 2026 04:43 PM IST
सार

IMS-BHU में वाराणसी और आसपास के 12 मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों के लिए शैक्षणिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता, संस्थागत नेतृत्व और बदलती शिक्षा व्यवस्था पर विशेषज्ञों ने विचार रखे।

 

विज्ञापन
Varanasi Principals from 12 medical colleges receive training in academic leadership at IMS-BHU
IMS-BHU, चिकित्सा शिक्षा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (IMS) में वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के 12 मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपलों के लिए एकेडमिक लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता, शैक्षणिक नेतृत्व और संस्थानों के बेहतर संचालन पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का आयोजन IMS-BHU के निदेशक प्रो. एसएन शंखवार के मार्गदर्शन में किया गया।

विज्ञापन


चिकित्सा शिक्षा के बदलते स्वरूप पर चर्चा
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के प्रो. रमेश का संबोधन रहा। उन्होंने भारत में चिकित्सा शिक्षा के बदलते परिदृश्य और शैक्षणिक नेतृत्व की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों में बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था विकसित करने के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

विज्ञापन
Trending Videos

Varanasi Principals from 12 medical colleges receive training in academic leadership at IMS-BHU
BHU, IMS-BHU - फोटो : Amar Ujala

विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का किया समाधान
चिकित्सा शिक्षा पर आयोजित संवाद सत्र में डॉ. संजय राय, डॉ. संजय तिवारी और डॉ. विजयेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों से बातचीत की। उन्होंने प्रिंसिपलों के सवालों और चिंताओं का जवाब देते हुए चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर जानकारी दी।

विशिष्ट अतिथियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम का संचालन और धन्यवाद ज्ञापन एनएमओ काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर प्रो. एसएन शंखवार ने चिकित्सा शिक्षा और शैक्षणिक नेतृत्व में योगदान के लिए विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में डॉ. आनंद मिश्रा, डॉ. विश्वंभर सिंह, डॉ. आरएन चौरसिया, डॉ. एसपी मिश्रा, डॉ. ममता और डॉ. सच्चिदानंद समेत कई शिक्षाविद और फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

आयोजन में नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन (NMO) की टीम ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डॉ. विश्वंभर सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्यक्रम के आयोजन में योगदान दिया। कार्यक्रम के माध्यम से चिकित्सा शिक्षकों को शैक्षणिक अनुभव साझा करने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का मंच मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed