फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi primary schools to be prerak schools

परिषदीय स्कूलों को संवारने की कवायद तेज

Thu, 06 Aug 2020 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
varanasi primary schools to be prerak schools
परिषदीय स्कूलों को प्रेरक स्कूल बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसके लिए शिक्षकों को तीन मॉड्यूल पर आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आधारशिला, ध्यानाकर्षण व शिक्षण संग्रह मॉड्यूल के अनुसार शिक्षकों को बच्चों को तैयार करना है। सरकार की ओर से वर्ष 2021 तक प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाना है। इसके लिए जनपद के बीआरसी पर नियमित 25-25 शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के बाद शिक्षक को अपने स्कूल के हर बच्चे को उसके अनुसार तैयार करना होगा। यदि कक्षा 1 का बच्चा है तो उसे 1 से 99 तक संख्या की पहचान हो, उसकी तुलना और संख्या को सही क्रम में लगाना आना चाहिए। शासन थर्ड पार्टी से स्कूल के बच्चों की परीक्षा लेगा। जब बच्चे मॉड्यूल के हिसाब से तैयार हो जाएंगे तब ही स्कूल को प्रेरक का दर्जा मिलेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि बीआरसी पर शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसके बाद शिक्षक विद्यालय में बच्चों को कक्षा वार तैयार करेंगे
विज्ञापन

शिक्षक को प्रेरक स्कूल बनाने के लिए पढ़ाने के साथ ही नियमित प्रेरणा तालिका भरनी होगी। इसमें प्रेरक हो चुके और इससे वंचित बच्चों की संख्या देनी होगी। जब सभी बच्चे प्रेरक हो जाएंगे तो इसकी जानकारी शिक्षक अपने अधिकारी को देंगे, जिसके आधार पर शासन द्वारा थर्ड पार्टी भेजकर स्कूल की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed