फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Preparing to beat Chinese products through indigenous fairs

स्वदेशी मेले के जरिए चीन के उत्पादों को मात देने की तैयारी

Fri, 18 Aug 2017 03:24 PM IST
amarujala.com, written by गुंजन श्रीवास्तव
amarujala.com, written by गुंजन श्रीवास्तव Updated Fri, 18 Aug 2017 03:24 PM IST
विज्ञापन
Varanasi Preparing to beat Chinese products through indigenous fairs
डेमो पिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र से चीन के उत्पादों को मात देने की कोशिश में एक और कदम बढ़ाया जा रहा है। चीन निर्मित उत्पादों का बहिष्कार करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आठ से 17 अक्तूबर तक स्वदेशी मेला लगाया जाएगा।

विज्ञापन


चौका घाट स्थित सांस्कृतिक संकुल में आयोजित होने वाले मेले में पीएम मोदी के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री आने की संभावना है। मेले का आयोजन स्वदेशी जागरण मंच के प्रदेश संगठक अजय कुमार के नेतृत्व में किया जा रहा है।
विज्ञापन


संयोजक सुरेश सिंह को बनाया गया है। मेले में देश भर के हस्तशिल्पियों के तकरीबन 300 स्टॉल होंगे। काशी के कारीगरों द्वारा बनाए सामान की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। केंद्र सरकार के अलावा विभिन्न मंत्रालयों के स्टॉल भी लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वदेशी मेले में देश भर के हस्तशिल्पियों की कला का संगम होगा।  मई में जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में चीनी उत्पादों के बढ़ते प्रयोग के खिलाफ माहौल बनाने का जिम्मा मंच को सौंपा गया था।

इसी क्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए 28 जून को काशी से स्वदेशी संकल्प रथयात्रा निकाली गई थी। रथयात्रा का समापन 25 सितंबर को बलिया के टाउनहाल में होगा। दूसरे चरण में स्वदेशी मेला लगाया जाएगा।


मंच के काशी प्रांत प्रचार प्रमुख अवनींद्र राय ने बताया कि 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी का कार्यक्रम खत्म होगा। इसके बाद स्वदेशी मेले का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed