वाराणसी: 18 और 19 नवंबर को पांच घंटे गुल रहेगी बिजली, इन इलाकों में होगी कटौती
कंदवा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लक्ष्मीनगर और कर्दमेश्वर फीडर पर 18 और 19 नवंबर को फीडर विभाजन का काम होगा। इसके चलते सुबह 11 से शाम चार बजे तक संबंधित इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विस्तार
वाराणसी में 18 और 19 नवंबर को लक्ष्मीनगर और कर्दमेश्वर फीडर से जुड़े इलाकों में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कंदवा से निकलने वाले इन दोनों फीडरों पर फीडर विभाजन का काम किया जाएगा। इसके लिए सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी आपूर्ति
विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, बिजली कटौती से लक्ष्मीनगर, कंचनपुर, जलालीपट्टी, अशर्फी नगर, रुद्र नगर और पहाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली बंद रहने के दौरान अपनी दैनिक जरूरतों के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था कर लें।
पानी और जरूरी कामों की कर लें तैयारी
विभाग ने उपभोक्ताओं को पीने के पानी का इंतजाम करने, इन्वर्टर चार्ज रखने और जनरेटर जैसी वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी है। अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-द्वितीय, वाराणसी की ओर से जारी सूचना में असुविधा के लिए खेद जताया गया है।
