{"_id":"5fa3e81ab26a461e3851448f","slug":"varanasi-post-office-scame-cantt-police-arrested-accused-national-gold-medalist-in-wrestling-vinay-yadav-and-post-assistant","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पोस्ट ऑफिस में करोड़ों के गबन का आरोपी डाक सहायक गिरफ्तार, कुश्ती में रह चुका नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पोस्ट ऑफिस में करोड़ों के गबन का आरोपी डाक सहायक गिरफ्तार, कुश्ती में रह चुका नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट
Thu, 05 Nov 2020 05:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 05 Nov 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में डाक सहायक विनय यादव।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के प्रधान डाकघर में करोड़ों के गबन के मामले में फरार डाक सहायक विनय यादव को कैंट पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता का स्वर्ण पदक विजेता भी था।
विज्ञापन
मिर्जामुराद के कल्लीपुर का विनय कैंट पोस्ट ऑफिस में बतौर डाक सहायक कार्यरत था।। करोड़ों के गबन के बाद से विनय फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। वर्ष 2014 और 2016 में विनय ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज में स्वर्ण और 2016 में ही ऑल इंडिया पोस्टल कुश्ती चैंपियनशिप में पहला स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन
सितंबर 2017 में विनय यादव ने मुंबई में अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। इस प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन तेहरान में होने वाली वर्ल्ड पोस्टल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ था।
विज्ञापन