{"_id":"608cd749c769ce61e12803f9","slug":"varanasi-policemen-who-did-not-get-both-doses-of-corona-vaccine-will-not-have-their-duty-in-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : जिन पुलिसकर्मियों को नहीं लगी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज उनकी नहीं लगेगी मतगणना में ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : जिन पुलिसकर्मियों को नहीं लगी कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज उनकी नहीं लगेगी मतगणना में ड्यूटी
Sat, 01 May 2021 09:51 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 01 May 2021 09:51 AM IST
सार
वाराणसी जिले के जिन पुलिसकर्मियों की उम्र 45 वर्ष से ज्यादा है और उन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगी है, उनकी ड्यूटी पंचायत चुनाव की मतगणना में नहीं लगाई जाएगी। यह निर्देश पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने दिया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के जिन पुलिसकर्मियों की उम्र 45 वर्ष से ज्यादा है और उन्हें कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगी है, उनकी ड्यूटी पंचायत चुनाव की मतगणना में नहीं लगाई जाएगी। यह निर्देश पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश ने दिया है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि अलग-अलग जिलों में पंचायत चुनाव की ड्यूटी से जो भी पुलिसकर्मी लौट कर आए हैं और उन्हें यदि जुकाम, बुखार या खांसी है तो वह तत्काल अपनी जांच कराएं। ऐसे पुलिसकर्मियों की जांच के लिए पुलिस लाइन में ही कमिश्नर ने स्वास्थ्य कैंप लगाने का निर्देश दिया है।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान डबल मास्क और ग्लव्स जरूर पहनें। जो पुलिसकर्मी जुकाम, बुखार या खांसी से पीड़ित मिलें उन्हें एक हफ्ते के लिए तत्काल क्वारंटीन किया जाए। पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों से अपील की है कि वह अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही कतई न करें।
विज्ञापन
स्वास्थ्य संबंधी कोई भी दिक्कत हो तो अपने पुलिस उपायुक्त को तत्काल बताकर चिकित्सक के परामर्श के अनुसार उपचार शुरू कर दें। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि आप सभी फ्रंट लाइन कोरोना वॉरियर हैं, आप सभी का स्वस्थ और सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है।