फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police went gujrat for sankat mochan temple case

संकटमोचन मंदिर धमकी मामले में गुजरात रवाना हुई वाराणसी पुलिस

Fri, 14 Dec 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 14 Dec 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
varanasi police went gujrat for sankat mochan temple case
संकटमोचन मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के संकटमोचन मंदिर को बम धमाके में उड़ाने की धमकी के मामले में गुरुवार को लंका पुलिस की दो टीमें गुजरात के अहमदाबाद और बड़ोदरा रवाना की गई है। पुलिस के अनुसार, बिहार के मधुबनी जिले से लाए गए जमादार मियां और अशोक यादव ने गांव के एक बुजुर्ग से जमीन के विवाद की रंजिश में खुद को फंसाने की आशंका जताई थी।
विज्ञापन


पढ़ेंः  संकट मोचन मंदिर पर फिर संकट, जानिए क्या है इस मंदिर का इतिहास, पौराणिक मान्यता एवं महत्व
विज्ञापन


बुजुर्ग का एक दामाद और दो बेटे अहमदाबाद और बड़ोदरा में रहते हैं। बुजुर्ग के मोबाइल की कॉल डिटेल की मदद से तीनों के पते की तस्दीक कर दो टीमें रवाना की गई हैं। इससे पहले भी पुलिस की दो टीम गुजरात रवाना की गई थी लेकिन बुजुर्ग के दोनों बेटों और दामाद का पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तीन दिसंबर को साधारण डाक से संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र को धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। चिट्ठी में मंदिर को बम धमाके में उड़ाने की धमकी देते हुए जमादार मियां और अशोक यादव का नाम लिखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed