बीएचयू में बवाल: पुलिस ने लिया एक्शन, 100 छात्रों के खिलाफ बलवा की प्राथमिकी दर्ज, पढ़ें- पूरा मामला
बीएचयू में छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट व पथराव के मामले में सहायक सुरक्षा अधिकारी हसन अब्बास जैदी की तहरीर पर दो नामजद समेत 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में मंगलवार देर रात सुरक्षा कर्मियों पर हमले और तोड़फोड़ में बीएचयू के सहायक सुरक्षा अधिकारी हसन अब्बास जैदी की तहरीर पर बुधवार को दो नामजद समेत 100 अज्ञात पर बलवा, तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में लंका पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की।
नामजद आरोपियों में अंकित सिंह और अंकित पाल हैं। अंकित सिंह बाहरी था जबकि अंकित बीएचयू का पूर्व छात्र है। बाकी हमलावर मुंह बांधकर आए थे। रात नौ बजे से शुरू हुआ बवाल रात दो बजे तक चला। अराजकतत्वों ने काशी तमिल संगमम् के स्वागत पोस्टरों को भी फाड़ दिया था। जिसे रातों रात फिर से लगाया गया।
सुरक्षा अधिकारी का आरोप है कि दोनों नामजद युवक बीएचयू के छात्र नहीं हैं। मंगलवार देर रात सुंदर बगिया गेट के पास दोनों किसी लड़के से झगड़ा कर रहे थे। बीएचयू सुरक्षा दल के सुपरवाइजर विनोद शर्मा दोनों को समझाने के लिए कार्यालय लेकर आए। इसी दौरान 100 नकाबपोश हमलावर मौके पर पहुंचे और सुरक्षा कर्मियों पर टूट पड़े।
इसे भी पढ़ें; बीएचयू में बवाल की तस्वीरें: आधी रात जमकर हुई पत्थरबाजी, गाड़ियों में तोड़फोड़; 100 से ज्यादा लोग घायल
हमले में सुरक्षा कर्मी प्रमोद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ करते रहे। उसके बाद एलडी गेस्ट हाउस से लेकर हॉस्टल रोड तक पथराव किया। गमले, वाहन और कुर्सियां जो दिखा सभी तोड़ते चलते गए।
देर रात तक परिसर में भगदड़ और अफरातफरी का माहौल रहा। थाना प्रभारी लंका राजकुमार शर्मा ने बताया कि दो नामजद समेत 100 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.