{"_id":"599c00c74f1c1bc8528b4ba3","slug":"varanasi-police-raid-on-stylish-number-plate-shops","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में फैंसी नंबर प्लेट बनाने वाली दुकानों पर छापा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में फैंसी नंबर प्लेट बनाने वाली दुकानों पर छापा, मचा हड़कंप
टीम डिजिटल,वाराणसी
Updated Tue, 22 Aug 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
फैंसी नंबर प्लेट लगाने या बनाने वालों की अब खैर नहीं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमों को ताक पर रख अपने तरीके से फैंसी नंबर प्लेट लगाने या बनाने वालों की अब खैर नहीं। वाराणसी पुलिस ने मगंलवार दोपहर नदेसर स्थित स्टाइलिश नम्बर प्लेट बनाने वाली दुकानों पर दबीश दी। प्रशासन के इस कार्रवाई से नम्बर प्लेट बनाने वालों में हड़कंप मच गया।
सीओ कैंट राकेश नायक और इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने नम्बर प्लेट बनाने वाली दुकानों पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। उन्होंने दुकानदारों से मानक के हिसाब से ही नंबर प्लेट बनाने की चेतावनी दी। इस दौरान तीन दर्जन से ज्यादा स्टाइलिश नम्बर प्लेट जब्त किये गए।
बता दें कि वाराणसी पुलिस वाहनों के स्टाइलिस नंबर प्लेटों और नंबर प्लेट पर पुलिस, प्रेस, अधिवक्ता सहित अन्य शब्द लिखाकर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिले भर में अभियान चला रही है।
विज्ञापन
सोमवार को इस दौरान 1075 वाहनों का चालान किया गया। वहीं, 18 वाहनों की सीज किया गया और एक लाख सात सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्टाइलिश नम्बर प्लेट लिखा वाहन पकड़े जाने पर पुलिस ने ऐसे नम्बर प्लेट बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।
एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आगामी 30 अगस्त तक यह अभियान जिले के अलग-अलग स्थानों पर रोजाना चलाया जाना है।

यातायात नियमों का खुलेआम उल्लंघन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में नियमों को ताक पर रख फैंसी नबंर प्लेट लगाकर कई वाहन चालक धड़ल्ले से घूम रहे हैं। कई वाहनों के नबंर प्लेट रंग बिरंगी,आड़ी तिरछी, स्टाइलिश और स्लोगन लिखे हुए हैं या फिर उस अंक का साइज छोटा या बड़ा लिखा हुआ है।
ऐसे वाहन यातायात नियमों का उल्लघंन तो कर रही रहे हैं बल्कि वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से भागने वाले अपराधियों की पहचान छिपाने में मददगार साबित हो रहे हैं। मोटर व्हीकल एक्ट में वाहनों के लिए नंबर प्लेट के मानक निर्धारित हैं। नंबर प्लेट पर आरटीओ से जारी नंबर के अलावा कुछ और नहीं लिखा जा सकता। मगर, गाड़ी का मनपसंद रजिस्ट्रेशन नंबर लेकर अपने तरीके से फैंसी नंबर प्लेट पर लिखवाने का फैशन बन गया है।