{"_id":"5bd7ffb2bdec2269b51832a8","slug":"varanasi-police-need-six-crore-rupees-for-pravasi-bhartiya-sammelan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए पुलिस को इतने करोड़ रुपये की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए पुलिस को इतने करोड़ रुपये की दरकार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 30 Oct 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में अगले वर्ष होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर जिले की पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस की व्यवस्था लकदक रहे इसके लिए छह करोड़ रुपये की दरकार है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा गया है।
जिले की यातायात व्यवस्था का पुरसाहाल नहीं है। इसके साथ ही 14 से ज्यादा थानों के भवन जर्जर हैं और पुलिस चौकियों की स्थिति ठीक नहीं है। अग्निशमन विभाग के पास भी पर्याप्त संसाधन मौजूद नहीं है और संचार व्यवस्था को हाईटेक किया जाना है। इन सारी व्यवस्थाओं को सिरे से दुरुस्त करने के लिए तकरीबन छह करोड़ रुपये की जरूरत है।
इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही काम शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही थानों और यातायात विभाग में तैनात कर्मियों को प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि, दूसरे देशों से आने वाले भारतीय प्रवासियों के सामने प्रदेश की पुलिस की अच्छी छवि प्रस्तुत हो।

देहात क्षेत्र की पीआरवी का रिस्पांस टाइम बढ़ाएं
वाराणसी जिले के देहात क्षेत्र की यूपी 100 के पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) का रिस्पांस टाइम सही नहीं है। इसे लेकर एसएसपी ने नाराजगी जताई है और एसपी ग्रामीण को इस पर गंभीरता से ध्यान देकर सुधार कराने को कहा है।
सौ नंबर पर शिकायत मिलने पर शिकायतकर्ता के पास पहुंचने में पीआरवी को मौजूदा समय में नगर क्षेत्र में औसतन 14 मिनट और देहात क्षेत्र में 22 मिनट का समय लग रहा है।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने सोमवार को इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्र की पीआरवी का रिस्पांस टाइम 17 मिनट हो। जिस भी पीआरवी की देरी से पहुंचने की शिकायत आए उन पर तैनात पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किया जाए।