फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police need six crore rupees for pravasi bhartiya sammelan

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए पुलिस को इतने करोड़ रुपये की दरकार

Tue, 30 Oct 2018 12:22 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 30 Oct 2018 12:22 PM IST
विज्ञापन
Varanasi police need six crore rupees for pravasi bhartiya sammelan
वाराणसी में अगले वर्ष होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर जिले की पुलिस ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस की व्यवस्था लकदक रहे इसके लिए छह करोड़ रुपये की दरकार है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर प्रदेश सरकार को भेजा गया है।
विज्ञापन


जिले की यातायात व्यवस्था का पुरसाहाल नहीं है। इसके साथ ही 14 से ज्यादा थानों के भवन जर्जर हैं और पुलिस चौकियों की स्थिति ठीक नहीं है। अग्निशमन विभाग के पास भी पर्याप्त संसाधन मौजूद नहीं है और संचार व्यवस्था को हाईटेक किया जाना है। इन सारी व्यवस्थाओं को सिरे से दुरुस्त करने के लिए तकरीबन छह करोड़ रुपये की जरूरत है।
विज्ञापन


इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही काम शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही थानों और यातायात विभाग में तैनात कर्मियों को प्रवासी भारतीय सम्मेलन के मद्देनजर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। ताकि, दूसरे देशों से आने वाले भारतीय प्रवासियों के सामने प्रदेश की पुलिस की अच्छी छवि प्रस्तुत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात क्षेत्र की पीआरवी का रिस्पांस टाइम बढ़ाएं

Varanasi police need six crore rupees for pravasi bhartiya sammelan
वाराणसी जिले के देहात क्षेत्र की यूपी 100 के पुलिस रिस्पांस व्हीकल (पीआरवी) का रिस्पांस टाइम सही नहीं है। इसे लेकर एसएसपी ने नाराजगी जताई है और एसपी ग्रामीण को इस पर गंभीरता से ध्यान देकर सुधार कराने को कहा है।

सौ नंबर पर शिकायत मिलने पर शिकायतकर्ता के पास पहुंचने में पीआरवी को मौजूदा समय में नगर क्षेत्र में औसतन 14 मिनट और देहात क्षेत्र में 22 मिनट का समय लग रहा है।

एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने सोमवार को इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्र की पीआरवी का रिस्पांस टाइम 17 मिनट हो। जिस भी पीआरवी की देरी से पहुंचने की शिकायत आए उन पर तैनात पुलिसकर्मियों से जवाब तलब किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed