फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police disclose the false robbery case

कर्ज की रकम नहीं चुका पाया तो रच डाली लूट की कहानी, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Wed, 09 May 2018 04:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 09 May 2018 04:14 PM IST
विज्ञापन
varanasi police disclose the false robbery case
कर्ज लिए गए रुपये चुकाने में खुद को असमर्थ देख वाराणसी के व्यक्ति ने एक लाख की लूट की झूठी कहानी रची और थाने पहुंच गया। थानाध्यक्ष ने मौका मुआयना करने के साथ ही विकास से पूछताछ की तो मामला उलझता चला गया।
विज्ञापन


आखिरकार असलियत सामने आई और पुष्ट हुआ कि लूट नहीं हुई है तो लंका थाना अंतर्गत नेवादा निवासी विकास पटेल और उसके दोस्तों महमूरगंज निवासी धनजंय मौर्या और लंका निवासी भानू यादव को गिरफ्तार पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मंडुवाडीह थाने पर सोमवार की शाम विकास पटेल ने सूचना दी कि ककरमत्ता पुल पर असलहे से लैस बदमाशों ने उससे एक लाख रुपये लूट लिया है। छीनाझपटी में पुल पर उसकी बाइक गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मंडुवाडीह थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ककरमत्ता पुल पर पहुंचे। विकास की हरकतें और बार-बार बदलते बयानों से उन्हें उस पर शंका हुई तो उन्होंने पूछा कि रुपये कहां से मिले थे। विकास ने धनंजय और भानू का नाम बताया तो थानाध्यक्ष ने विकास से फोन कराकर दोनों को बुलाया।


विकास, धनंजय और भानू से अलग-अलग पूछताछ की तो सामने आया कि लूट नहीं हुई है। विकास की साजिश में शामिल होकर धनंजय और भानू ने उसके पक्ष में गवाही दी है।

कड़ाई से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो विकास ने बताया कि वह जमीन खरीद-फरोख्त की दलाली करता है। कई लोगों से कर्ज ले रखा है और मौजूदा समय में चुकाने में असमर्थ है। उसे लगा कि लूट की कहानी रच देगा तो कर्जदार उसे कुछ रियायत दे देंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष मंडुवाडीह ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed