फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police caught one quintal of fake masala from Kanpur roadways bus Amethi district panchayat president informed

UP: कानपुर की रोडवेज बस से वाराणसी पुलिस ने पकड़ा एक क्विंटल नकली मसाला, अमेठी के जिपं अध्यक्ष ने दी सूचना

Wed, 22 Sep 2021 01:04 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 22 Sep 2021 01:04 AM IST
सार

कानपुर से बस लेकर आने वाले चालक और परिचालक से पूछताछ की जा रही है कि आखिर इस सामान की बुकिंग किसने की और कैंट पर कौन यह माल छुड़ाकर ले जाता। ब्रांडेड कंपनी के रैपर में नकली मसाले की सूचना मिली थी।

विज्ञापन
Varanasi police caught one quintal of fake masala from Kanpur roadways bus Amethi district panchayat president informed
UP roadways - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की सिगरा पुलिस ने मंगलवार रात कैंट रोडवेज बस स्टेशन स्थित बस के अंदर से एक क्विंटल नकली मसाला बरामद किया गया। ब्रांडेड कंपनी के रैपर में नकली मसाले की सूचना कंपनी की ओर से पुलिस को दी गई। सूचना पर एसीपी चेतगंज और रोडवेज चौकी पुलिस ने बस के अंदर रखे मसाले को जब्त कर लिया। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।

विज्ञापन


अमेठी के जिला पंचायत अध्यक्ष व एक मसाला कंपनी के मालिक ने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस को सूचना दी कि कानपुर नंबर की रोडवेज बस में नकली मसाला की खेप है, जो धोखे से ब्रांडेड कंपनी के रैपर में भरकर बेचा जाना है। यह बस बनारस के कैंट बस अड्डे पर खड़ी है। नकली मसाले की खेप की सूचना मिलते ही एसीपी चेतगंज ने फोर्स संग बस पर छापा मारा और नकली मसाले की खेप पकड़ी।
विज्ञापन


कानपुर से बस लेकर आने वाले चालक और परिचालक से पूछताछ की जा रही है कि आखिर इस सामान की बुकिंग किसने की और कैंट पर कौन यह माल छुड़ाकर ले जाता। देर रात तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। इस संबंध में एसीपी चेतगंज अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि ब्रांडेड कंपनी के रैपर में लगभग एक क्विंटल नकली मसाले की खेप बरामद हुई है। इसकी तस्दीक कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed