{"_id":"681c99f2049a5ebb2303cfd0","slug":"varanasi-police-case-filed-against-congress-state-president-ajay-rai-for-showing-rafale-as-toy-2025-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी पुलिस का एक्शन: राफेल को खिलौना दर्शाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज, ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी पुलिस का एक्शन: राफेल को खिलौना दर्शाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज, ये है मामला
Thu, 08 May 2025 05:18 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 May 2025 05:18 PM IST
सार
Vararanasi News: वाराणसी पुलिस ने राफेल को खिलौना दर्शाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुकदमा चेतगंज थाने में राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दर्ज कराया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राफेल को खिलौना दर्शाने से पाकिस्तानी मीडिया में चर्चा में आए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ चेतगंज थाने में केस दर्ज किया गया है। राष्ट्रवादी हिंदू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और छावनी क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप कुमार गुप्ता की तहरीर पर चेतगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लड़ाकू विमान राफेल को खिलौना दर्शाते हुए नींबू मिर्च लटकाकर भारतीय सेना का मनोबल तोड़ने की गरज से राष्ट्रद्रोह जैसे अपराध किए हैं। भारतीय सेना का उपहास सार्वजनिक रुप से उड़ाते राष्ट्र की सुरक्षा व्यवस्था का मजाक उड़ाया। अजय राय के कृत्य को पाकिस्तान की मीडिया ने प्रमुखता से प्रचारित किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Kashi Vishwanath Temple: त्रिवेणी संगम के जल से बाबा विश्वनाथ का हुआ जलाभिषेक, इन भक्तों ने की विशेष पूजा
विज्ञापन
इस प्रकार की गतिविधियां न केवल भारतीय सेना का मनोबल गिराने का कुप्रयास था बल्कि शत्रु राष्ट्र पाकिस्तान का भी मनोबल बढाने वाला व राष्ट्रविरोधी वातावरण को बढ़ावा देने का कुप्रयास था। यह कृत्य देशद्रोह साम्प्रदायिक वर्ग को भड़काना, अफवाह व आईटी एक्ट के अपराध में आता है। थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
चेतगंज ACP गौरव कुमार ने कहा कि बुधवार की रात थाना चेतगंज पर तहरीर प्राप्त हुई थी। इसमें सेना के लड़ाकू विमान राफेल का मखौल उड़ाने, उस पर नींबू मिर्ची लटकाने और खिलौने की तरह प्रस्तुत करने जैसे आदि आरोप लगाए गए हैं। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।