{"_id":"681c85c6796f9403fa0d6cd6","slug":"kashi-vishwanath-dham-anointed-with-water-of-triveni-sangam-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Temple: त्रिवेणी संगम के जल से बाबा विश्वनाथ का हुआ जलाभिषेक, इन भक्तों ने की विशेष पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Temple: त्रिवेणी संगम के जल से बाबा विश्वनाथ का हुआ जलाभिषेक, इन भक्तों ने की विशेष पूजा
Thu, 08 May 2025 03:52 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 08 May 2025 03:52 PM IST
सार
Varanasi News: बाबा विश्वनाथ धाम में बृहस्पतिवार को त्रिवेणी संगम के जल से बाबा का जलाभिषेक किया गया। महाकुंभ-2025 में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा स्थापित शिविर के संचालन में सहयोगी तीन श्रद्धालु जल लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
त्रिवेणी संगम के जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी विश्वनाथ धाम में मध्यान भोग आरती के बाद जनकल्याण एवं विश्वशांति के पवित्र संकल्प के साथ त्रिवेणी संगम के जल से बाबा का विधिपूर्वक जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन
महाकुंभ-2025 में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा स्थापित शिविर के संचालन में सहयोगी रहे कुलदीप नारायण पांडेय, मनोज उपाध्याय एवं रमेश चन्द्र ओझा बृहस्पतिवार को संगम त्रिवेणी का जल लेकर बाबा धाम में आए। उन्होंने पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के खुशी में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन