फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi police busted the racket of illegal wine smuggling

लग्जरी वाहनों से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा,हरियाणा से बिहार तक फैला नेटवर्क

Mon, 24 Sep 2018 11:58 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 24 Sep 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
varanasi police busted the racket of illegal wine smuggling
 हरियाणा के सोनीपत से लग्जरी वाहनों से शराब की तस्करी करने वाले गिरोह का वाराणसी पुलिस ने खुलासा किया है। एनएच-2 पर रविवार को रामनगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने सफारी, एंबेसडर, ऑट्रा और वैगन आर कार से 1150 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों की शिनाख्त हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर थाना के कैलाना के पवन, राहुल व प्रदीप सिंह और जींद जिले के अलेवा थाना के खंडा के अनिल कुमार शर्मा व मनोज शर्मा के तौर पर हुई है। शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए वाहन के आगे भाजपा का झंडा और गवर्नमेंट ऑफ इंडिया की जगह ग्रेट ऑफ इंडिया लिखवा कर चल रहे थे।
विज्ञापन


वाराणसी की रामनगर थाने की पुलिस नेशनल हाईवे दो पर गश्त कर रही थी। इसी बीच इंस्पेक्टर रामनगर अनूप शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लग्जरी वाहनों में इलाहाबाद की ओर से तस्कर शराब लेकर बिहार की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर इंस्पेक्टर रामनगर ने एसआई राजेश सरोज व अनिल कुमार और कांस्टेबल अरविंद यादव व विश्वंभरनाथ राय के साथ घेरेबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू की तो चार वाहनों से 5 लाख 75 हजार रुपये मूल्य की 1150 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की।


गिरफ्त में आए पांचों अभियुक्तों ने बताया कि वो वाहन चालक हैं और उन्हें बिहार के बक्सर तक शराब की खेप पहुंचानी थी। बक्सर में पांच अन्य लोग मिलते और शराब की खेप को लेकर आगे ले जाते। इंस्पेक्टर रामनगर ने बताया कि चारों वाहनों और शराब की बोतलों को जब्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed