फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Police busted mobile theft gang and arrested four accused

चोर गिरोह का भंडाफोड़: झपटे गए मोबाइल का वाराणसी में खुलता था लॉक, दुकानदार समेत चार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 08:11 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 27 Dec 2023 08:11 PM IST
सार

गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर का रितिक सोनी, दालमंडी का दुकानदार इरफान, सूजाबाद पड़ाव का रहने वाला राशिद अहमद और मोबाइल लॉक खोलने का आरोपी दालमंडी निवासी मोहम्मद रेयाज शामिल है।

विज्ञापन
Varanasi Police busted mobile theft gang and arrested four accused
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोरी की मोबाइल खरीद फरोख्त के आरोप में दालमंडी के तीन दुकानदार समेत चार को चौक पुलिस ने बुधवार को अग्रसेन तिराहे से गिरफ्तार किया। कब्जे से चोरी के 21 एंड्रायड मोबाइल सेट बरामद हुए। वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, गोरखपुर आदि शहरों से चोरी हुए मोबाइल का लॉक दालमंडी में खुलता था। दालमंडी के अन्य दुकानदारों की भूमिका की भी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के भोरूपुर निवासी रितिक सोनी, दालमंडी का दुकानदार इरफान निवासी पक्की बाजार कैंट, सूजाबाद पड़ाव का रहने वाला राशिद अहमद और मोबाइल लॉक खोलने का आरोपी दालमंडी निवासी मोहम्मद रेयाज शामिल है।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रितिक सोनी चोरी का मोबाइल लेकर आता था, जिसका लॉक दालमंडी में मोहम्मद रेयाज खोलता था और इरफान, राशिद अहमद मोबाइल को बेचते थे। रितिक ने 20 जून को बिहार से आए दो छात्रों से दोस्ती करके विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बहाने लॉकर से मोबाइल चोरी किया था। दोनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। 14 नवंबर को महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु का मोबाइल चोरी किया था। इसका भी मुकदमा चौक थाने में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल एसेसरीज और पार्ट्स का बड़ा बाजार है दालमंडी

चौक इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि रितिक शहर के साथ ही आसपास जनपदों चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोरखपुर आदि शहरों से मोबाइल चोरी करता था और दालमंडी में आकर उसका लॉक खोलवाता था। दुकानदार मोबाइल देख उसका दाम तुरंत लगाकर खरीद लेते थे। अपने हिसाब से बिक्री करते थे। उसकी निशानदेही पर ही तीनों दुकानदारों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से चोरी के मोबाइल बरामद किए गए।

मोबाइल पार्ट्स और एसेसरीज का दालमंडी पूर्वांचल, बिहार के कुछ जिलों का सबसे बड़ा बाजार बन गया है। असली और नकली सब माल यहां खप जाता है। चोरी के पार्ट्स भी खूब बिकते हैं। आईफोन का लॉक नहीं खुलता है तो उसका पार्ट अलग-अलग करके बेच देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed