{"_id":"5b771b6042c792466835e784","slug":"varanasi-police-beaten-a-man-for-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पुलिस चौकी प्रभारी ने घूस न देने पर उल्टा लटकाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पुलिस चौकी प्रभारी ने घूस न देने पर उल्टा लटकाकर पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के लंका थाना की रमना पुलिस चौकी प्रभारी बृजेश पांडेय के खिलाफ लालबहादुर पटेल ने 50 हजार रुपये घूस मांगने और न देने पर बर्बरता से पिटाई करने का आरोप लगाया है। प्रकरण की शिकायत जिला पुलिस के अधिकारियों के साथ ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र भेज कर की गई है।
रमना निवासी लालबहादुर पटेल ने बताया कि गांव में गुरुवार को हुए जमीन विवाद के संबंध में उसे लंका थाना लाया गया था। थाने से छोड़ने के बदले में रमना चौकी प्रभारी ने उससे 50 हजार रुपये मांगा। रुपये न देने पर रात में थाने पर उसे उल्टा लटका दिया गया और रमना चौकी प्रभारी ने पिटाई की।
शुक्रवार को यह प्रकरण लालबहादुर की फोटो के साथ ट्विटर सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर वायरल हुआ तो आला अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया। इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सीओ भेलूपुर को जांच सौंपी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।