फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested Youth drinking beer on barge in Ganga arrested

Varanasi News: गंगा में बजड़े पर बीयर पार्टी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 23 दिन में पार्टी की दूसरी घटना

Tue, 07 Apr 2026 02:39 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 07 Apr 2026 02:39 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों का बजड़े पर बीयर पीने का वीडियो वायरल हुआ था। पकड़े जाने के बाद आरोपी ने कहा कि इस तरह की गलती दोबारा नहीं करूंगा।

विज्ञापन
Varanasi police arrested Youth drinking beer on barge in Ganga arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगा नदी में बजड़े पर बैठकर बीयर पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अर्जुन राजभर (25) निवासी नगवां और लाल साहनी निवासी रामनगर के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


आरोपी अपने साथियों के साथ अस्सी घाट से नाव लेकर निकला था और बजड़े पर बैठकर बीयर पीते उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। नाविक प्रेम साहनी की शिकायत पर भेलूपुर थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने बताया कि एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के निर्देश पर पुलिस ने युवक की पहचान कर पकड़ा। आरोपियों में एक अर्जुन राजभर ने कहा कि डेकोरेशन का काम करता है। गलती तो हो गई अब ऐसी हरकत दोबारा नहीं करूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मांझी समाज की ओर से हर साल मिर्जापुर के अदलहाट में मां शीतला की पूजा की जाती है। शोभायात्रा निकलती है और इसमें अन्य जिलों के नाविक भी आते हैं। रविवार शाम 5:30 बजे शीतला घाट से अदलहाट के लिए निकले थे। सोमवार देर शाम लौटते वक्त नाव पर डीजे के बीच पार्टी की। बीयर पीने का कुछ वीडियो वायरल हुआ था। 23 दिन में गंगा में पार्टी करने की दूसरी घटना है। पहले 16 मार्च को गंगा में मोटर बोट पर बिरयानी खाई गई थी। 

इफ्तारी करने पर 14 आरोपी हैं जेल में 
पिछले महीने कोतवाली पुलिस ने गंगा में नाव पर मांसाहार की इफ्तारी करने और हड्डियों को गंगा में फेंकने के मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। घटना 16 मार्च की है। आरोपियों की तरफ से दो बार जमानत याचिका दाखिल गई, अदालत ने सुनवाई के बाद जमानत अर्जी खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed