फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested woman from Delhi including one more due to stealing gold chain

Varanasi News: दिल्ली से आई महिला ने 2 दोस्तों के साथ शोरूम से चुराई थी सोने की चेन, दो आरोपी अरेस्ट

Sun, 14 Jan 2024 02:01 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Jan 2024 02:01 PM IST
सार

आभूषण शोरूम के मैनेजर ने एक जनवरी को पुलिस को चोरी की सूचना दी थी। जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम सर्विलांस की मदद से आरोपियों तक पहुंची। महिला समेत दो लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। एक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Varanasi police arrested woman from Delhi including one more due to stealing gold chain
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

दिल्ली से आकर दोस्त के साथ आभूषण शोरूम से गहने चुराने वाली एक महिला और एक पुरुष को सिगरा थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली के रोहिणी के सूरत विहार, मुबारकपुर दबास की निशा त्यागी और सोनू राजपूत के रूप में हुई है। दोनों के पास से दो लाख पांच हजार रुपये और सोने की एक चेन बरामद की गई है।

विज्ञापन


निशा त्यागी के खिलाफ वाराणसी के अलावा प्रयागराज, इंदौर और दिल्ली में चोरी व धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को प्रकरण में शामली निवासी अब्बास उर्फ भूरे की तलाश है। निशा और सोनू को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी काशी जोन ने 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सिगरा क्षेत्र स्थित एक आभूषण शोरूम के मैनेजर शुभम केसरी ने पुलिस को बीते एक जनवरी को सूचना दी थी। शुभम के अनुसार, एक महिला और एक पुरुष उनके यहां 27 दिसंबर 2023 को गहने देखने आए। इस दौरान महिला ने 36.058 ग्राम की सोने की चेन चुरा ली और उसके स्थान पर 4.150 ग्राम की सोने की चेन रख दी। स्टॉक ऑडिट में चेन बदले जाने का मामला उजागर हुआ तो सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई और तब जाकर घटनाक्रम की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलग-अलग शहरों में घूमकर करते हैं चोरी

डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने बताया कि आभूषण की दुकान पर महिला अपने दो साथियों के साथ कार से आई थी। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई कार और सर्विलांस की मदद से सिगरा थानाध्यक्ष राजू सिंह के नेतृत्व में सोनिया चौकी प्रभारी रणजीत कुमार श्रीवास्तव और हेड कांस्टेबल संतोष यादव की टीम ने निशा और सोनू को उनके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस की पूछताछ में निशा ने बताया कि वह और उसके दो दोस्त अलग-अलग शहरों में घूमते रहते हैं। तीनों आभूषण के नामी शोरूम में जाते हैं और मौका देखकर गहने बदल कर चुरा लेते हैं। निशा ने बताया कि सिगरा क्षेत्र के शोरूम से चेन चुराने के दौरान उसका दोस्त सोनू बाहर रेकी कर रहा था। वह और अब्बास शोरूम के अंदर गए थे। सेल्समैन जब उसे चेन दिखा रहा था तभी उसने चालाकी से चार ग्राम की चेन को 36 ग्राम सोने की चेन से बदल दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed