{"_id":"6693a19369fe3c61080612d2","slug":"varanasi-police-arrested-two-criminals-of-interstate-gang-with-cash-car-and-mobile-2024-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: अंतरराज्यीय गिरोह ने ट्रक चोरी कर उसके पार्ट्स को अलग कर छपरा में बेचा था, दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: अंतरराज्यीय गिरोह ने ट्रक चोरी कर उसके पार्ट्स को अलग कर छपरा में बेचा था, दो बदमाश गिरफ्तार
Sun, 14 Jul 2024 03:31 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 14 Jul 2024 03:31 PM IST
सार
अंतरराज्यीय गिरोह के बदमाशों ने वाराणसी से ट्रक चुराकर उसके पार्ट्स को अलग करके छपरा में बेच दिया था। गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने एक कार, 83 हजार रुपये, ट्रक के पार्ट्स और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में दोनों आरोपी (ब्लू माक्क में)
- फोटो : पुलिस
विस्तार
वाराणसी के पहड़िया मंडी के पास से ट्रक चुराकर उसके पार्ट्स को अलग-अलग कर चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह ने बिहार के छपरा में बेच दिया। लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने ट्रक के अलग-अलग पार्ट, एक कार, 83, 100 रुपये और मोबाइल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चोलापुर थाने के अटेसुआ के विकास उर्फ लाले यादव और बिहार के छपरा के पूर्वी रौजा के बहादुर राय के रूप में हुई है। मामले में तीन आरोपियों की पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन
चित्रगुप्त नगर कॉलोनी, रमरेपुर निवासी रविकांत सिंह ने छह जुलाई को तहरीर में बताया था कि पहड़िया मंडी के पास से उनका खाली ट्रक चोरी हो गया है। डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर थाना प्रभारी राजकुमार ने जांच शुरू की। टीम के दरोगा राम केवल यादव, प्रदीप यादव व विद्यासागर और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र मौर्या व सिपाही मनीष तिवारी ने सीसी कैमरों की फुटेज की जांच की।
विज्ञापन
पता चला कि ट्रक की आखिरी लोकेशन छपरा थी। सर्विलांस की मदद से विकास उर्फ लाले यादव और बहादुर राय चिह्नित हुए। दोनों को गोइठहां के रिंग रोड मोड़ से पुलिस ने पकड़ा।
विज्ञापन
विकास ने पूछताछ में बताया कि गद्दोपुर गांव के सोनू यादव व उसके एक दोस्त और गणेश यादव के साथ उसने ट्रक चुराया था। ट्रक को बिहार ले जाकर छपरा में बहादुर राय को 4.50 लाख में बेचा था। बहादुर राय ने 3.68 लाख रुपये तुरंत दे दिए थे। पैसे को चारों ने आपस में बांट लिया था। 82 हजार रुपये बहादुर राय देने आया था तब तक पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
कबाड़ियों को बेचते थे पार्ट्स, टीम को इनाम
बहादुर राय ने बताया कि चोरी के वाहन कम दाम में खरीदने के बाद उसके अलग- अलग पार्ट कबाड़ियों को बेच देता था। बहादुर की निशानदेही पर पुलिस ने ट्रक के पार्ट भी बरामद किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी वरुणा जोन ने 20 हजार रुपये का इनाम दिया है।
कबाड़ियों को बेचते थे पार्ट्स, टीम को इनाम
बहादुर राय ने बताया कि चोरी के वाहन कम दाम में खरीदने के बाद उसके अलग- अलग पार्ट कबाड़ियों को बेच देता था। बहादुर की निशानदेही पर पुलिस ने ट्रक के पार्ट भी बरामद किए। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को डीसीपी वरुणा जोन ने 20 हजार रुपये का इनाम दिया है।