फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested three accused with 135 boxes of illicit liquor

वाराणसी पुलिस का एक्शन: 135 पेटी अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, गिट्टी के बीच में छिपाकर ले जा रहे थे

Fri, 10 Oct 2025 02:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 10 Oct 2025 02:45 PM IST
सार

मंडुवाडीह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुवार की देर रात गिट्टी लदे ट्रक में छिपाकर रखी 10 लाख रुपये की 135 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ बिहार निवासी तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Varanasi police arrested three accused with 135 boxes of illicit liquor
पुलिस के गिरफ्त में सभी आरोपी व शराब की पेटियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi Crime News: वाराणसी जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शहर के मंडुआडीह क्षेत्र के चांदपुर के पास से गिट्टी लदे ट्रक से 135 पेटी अवैध शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं। ये गिट्टी के बीच में शराब की पेटियों को छिपाकर तस्करी करते हैं। 

विज्ञापन


मामले को लेकर बरेका चौकी पर एडीसीपी नीतू कात्यान ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मुखबिर की सूचना पर अवैध शराब के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक राजदर्पण तिवारी व सुरेन्द्र यादव अपनी टीम के साथ नाथुपुर क्रॉसिंग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि इंडस्ट्रियल स्टेट चांदपुर के पास एक टाटा ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब लदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों संदीप कुमार पुत्र सुखारी यादव, निवासी तिलोखर, थाना चुटिया, रोहतास (बिहार), मनीष कुमार पुत्र नागेश्वर राम, निवासी तिलोखर, थाना चुटिया, रोहतास (बिहार), गुंजन यादव, निवासी सरैया, थाना दुर्गावती, भभुआ (बिहार) को गिरफ्तार किया।

ट्रक से 135 पेटी विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब (कुल 1687 लीटर) बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही दो मोबाइल फोन, 950 रुपये नकदी, दो नंबर प्लेट और एक परमिट भी जब्त किए गए।


पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे शराब को गिट्टी के नीचे छिपाकर बिहार ले जाते थे और वहां ट्रक मालिक को सौंप देते थे। वे बाबू सेठ उर्फ शिवशंकर सेठ, निवासी बड़ागांव, वाराणसी से संपर्क में रहते थे, जो इस अवैध शराब आपूर्ति का संचालन करता था। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed