{"_id":"5bc75b41bdec2269927580d2","slug":"varanasi-police-arrested-seven-fake-candidate-in-railway-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे भर्तीः दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक्साइज इंस्पेक्टर सहित सात गिरफ्तार, इतने में होता था सौदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे भर्तीः दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे एक्साइज इंस्पेक्टर सहित सात गिरफ्तार, इतने में होता था सौदा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 18 Oct 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने बनारस आए सात मुन्ना भाई गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजे गए। आरोपियों की शिनाख्त बिहार के औरंगाबाद के संयोग कुमार, नेवादा के निरंजन कुमार यादव व अमरकांत यादव, पटना के राजेश कुमार व रोहित राज और नालंदा के पप्पू कुमार व रितिक राज के तौर पर हुई।
पुलिस के अनुसार पप्पू कुमार कोलकाता में एक्साइज विभाग में इंस्पेक्टर है। पप्पू के पास से कोलकाता से वाराणसी का एयर टिकट बरामद हुआ है। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत चितईपुर स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल एजुकेशन सेंटर में रेलवे की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा आयोजित थी।
मंगलवार को सेंटर संचालक ओम नारायण दुबे और नवनीत सिंह कौशिक ने अभ्यर्थियों के फोटो और हस्ताक्षर मिलान के दौरान सात ऐसे आरोपियों को चिह्नित किया जो दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन
संचालक की सूचना पर थानाध्यक्ष मंडुवाडीह संजय त्रिपाठी सेंटर पर पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए। सातों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पटना का रहने वाला है सरगना
demo pic
सातों आरोपियों ने बताया कि रेलवे की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह बैठाने का काम पटना निवासी सरगना कराता है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 20 हजार रुपया, आने-जाने का किराया और ठहरने का पैसा दिया जाता था।
परीक्षा में सफल होने के बाद एक लाख रुपये और मिलते थे। बता दें कि रेलवे की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में अब तक जिले से 20 से ज्यादा मुन्ना भाई गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
परीक्षा में सफल होने के बाद एक लाख रुपये और मिलते थे। बता दें कि रेलवे की ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में अब तक जिले से 20 से ज्यादा मुन्ना भाई गिरफ्तार किए जा चुके हैं।