फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrested five miscreants for stealing money from ATM and Debit Card

वाराणसी में दबोचे गए पांच बदमाश: 3 साल से शहरों में घूमकर ATM को बनाते थे निशाना, मौज-मस्ती में उड़ाते थे पैसे

Sat, 20 Jan 2024 12:35 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 20 Jan 2024 12:35 PM IST
सार

वाराणसी पुलिस ने पांच बदमाशों को पकड़ा है। ये सभी कार से घूमकर अलग-अलग शहरों में एटीएम को निशाना बनाते थे। पकड़े गए बदमाशों के पास से 66 डेबिट कार्ड, नकदी और कार बरामद किया गया है। बदमाश एटीएम में फेवीक्विक लगाकर पैसे उड़ाते थे।

विज्ञापन
Varanasi police arrested five miscreants for stealing money from ATM and Debit Card
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

डेबिट कार्ड बदल कर और एटीएम में फेवीक्विक गिराकर आमजन के बैंक खाते से पैसा उड़ाने वाले पांच आरोपियों को एसओजी और कैंट थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर जिले के खुर्जा थाने के शाहपुर कला के जोगिंदर सिंह, सलमान खान, विजय कुमार व हर्ष चौहान और आसफपुरनार के दुष्यंत चौधरी के रूप में हुई है। पांचों के पास से 66 डेबिट कार्ड, 11 हजार रुपये, एक कार और पांच मोबाइल बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
डीसीपी वरुणा जोन अमित कुमार ने बताया कि अलग-अलग शहरों में कार से घूमकर धोखाधड़ी करने वालों के संबंध में सूचना मिली थी। एसओजी प्रभारी मनीष कुमार मिश्रा व उनकी टीम के दरोगा आदित्य कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल ब्रह्मदेव सिंह, सर्विलांस सेल के दरोगा अमित यादव और इंस्पेक्टर कैंट अजय राज वर्मा ने सेंट्रल जेल रोड के वरुणा पुल के पास से पांचों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ऐसे करते थे वारदात, मौज मस्ती में उड़ाते थे पैसे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह एटीएम रूम में मदद के बहाने पिन जानने के बाद डेबिट कार्ड बदल कर जालसाजी करते थे। इसके अलावा जहां डेबिट कार्ड लगाया जाता है वहां फेवीक्विक लगा देते थे। इससे कार्ड फंस जाता है। सब डेबिट कार्ड से संबंधित व्यक्ति गार्ड को बुलाने जाते हैं तो वहां प्रीमियम व्हाइट ग्लू लगाकर डेबिट कार्ड निकाल लेते थे। पांचों आरोपियों के अनुसार वह तीन वर्ष से जालसाजी कर उससे मिले रुपये से मौज-मस्ती करते थे। इसी क्रम में वह बनारस भी आए थे, लेकिन पकड़े गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed