फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi police arrest a person who searching gold in sonebhadra mountain

सोनभद्र के पहाड़ों में सोना खोजने के लिए ले आया मेटल डिटेक्टर, गिरफ्तार

Fri, 27 Jul 2018 05:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 27 Jul 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
Varanasi police arrest a person who searching gold in sonebhadra mountain

विज्ञापन
मेटल डिटेक्टर की मदद से  सोनभद्र जिले के पहाड़ों में सोना सहित अन्य धातुएं खोजने का काम करने वाले शक्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  वाराणसी पुलिस ने बुधवार की रात मंडुवाडीह के नाथूपुर निवासी अशोक कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया।

उसके पास से तीन मेटल डिटेक्टर मशीन, टेलीस्कोप, बैटरी और तमंचा-कारतूस बरामद किया। पूछताछ में अशोक ने बताया कि मेटल डिटेक्टर की मदद से वो सोनभद्र जिले के पहाड़ों में सोना सहित अन्य धातुएं खोजने का काम अपने दोस्त के साथ कर रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


मुखबिर की मदद से सिगरा पुलिस को सूचना मिली थी कि जवाहर नगर तिराहा पर संदिग्ध प्रतीत हो रहा एक व्यक्ति मौजूद है। इंस्पेक्टर सिगरा सतीश सिंह ने बताया कि इस सूचना पर लल्लापुरा चौकी प्रभारी विजय शंकर यादव ने घेरेबंदी कर अशोक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि मेटल डिटेक्टर मंडुवाडीह क्षेत्र निवासी पन्ना यादव का है। विगत तीन महीने से वे दोनों सोनभद्र जिले के चोपन सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित पहाड़ों में सोना खोजने का काम कर रहे थे। सोना खोजने में सफलता नहीं मिली तो दोनों मेटल डिटेक्टर सहित अन्य सामान को बेचने निकले थे।


इसी दौरान वह पकड़ लिया गया और पन्ना भाग गया। सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया मेटल डिटेक्टर का उपयोग आम आदमी के लिए प्रतिबंधित है इस वजह से अशोक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उसके साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed