{"_id":"660062ce2310cf2d2009e474","slug":"varanasi-police-alert-on-holi-festival-any-disturbance-will-spent-in-jail-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Holi: उत्पात मचाया तो जेल में बीतेगा होली का दिन, गंगा घाटों से लेकर गलियों-सड़कों पर होगी ये व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi: उत्पात मचाया तो जेल में बीतेगा होली का दिन, गंगा घाटों से लेकर गलियों-सड़कों पर होगी ये व्यवस्था
Sun, 24 Mar 2024 10:59 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 10:59 PM IST
सार
Holi 2024: होली पर मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस प्रभावी तरीके से गश्त करती रहे। वहीं, आमजन से पुलिस आयुक्त ने अपील की है कि होली के अवसर पर नशे का सेवन न करें। होली में कीचड़ और केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग भी न करें।
विज्ञापन
होली गीतों पर युवाओं ने जमकर लगाए ठुमके।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
होली पर सड़कों पर उत्पात मचाना महंगा पड़ेगा। कमिश्नरेट की पुलिस गंगा घाटों से लेकर गलियों से होते हुए सड़कों तक तैनात रहेगी। इसके साथ ही सामने घाट से लेकर राजघाट तक गंगा में जल पुलिस पेट्रोलिंग करेगी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने होली के दिन सभी थानाध्यक्षों और एसीपी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। कहा है कि मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में पुलिस प्रभावी तरीके से गश्त करती रहे। वहीं, आमजन से पुलिस आयुक्त ने अपील की है कि होली के अवसर पर नशे का सेवन न करें। होली में कीचड़ और केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग भी न करें।
विज्ञापन
होली पर महिलाओं के साथ छेड़खानी जैसी घटना न होने पाए। अन्य समुदाय के स्थलों पर रंग और गुलाल न फेंका जाए। सौहार्दपूर्ण वातावरण में ही त्योहार मनाएं। कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखे तो तत्काल संबंधित थानाध्यक्ष और सहायक पुलिस आयुक्त से संपर्क करें। सोशल मीडिया पर नफरत व द्वेष फैलाने वाले मैसेज का आदान-प्रदान न करें। अफवाहों से बचें और दूसरों को भी बचने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन