फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: PM modi meets women rearing Gir cows!

Varanasi : ऐसा तो नहीं होगा कि मोदीजी ने घर में झगड़ा करा दिया... गीर गाय पालने वाली महिलाओं से बोले पीएम!

Sun, 25 Feb 2024 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 06:14 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह बात सुनकर काशी की महिलाएं अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की दोपहर करखियांव स्थित बनास डेयरी में गीर गाय पालने वाली 51 महिलाओं से मुलाकात की थी। काशी से जाने के बाद पीएम ने शनिवार को एक्स पर महिलाओं से बातचीत का वीडियो पोस्ट किया। 

विज्ञापन
Varanasi: PM modi meets women rearing Gir cows!
पीएम मोदी ने गीर गाय पालने वाली महिलाओं से की बातचीत - फोटो : अमर उजाला/एक्स (ट्विटर)

विस्तार

ऐसा तो नहीं होगा कि मोदीजी ने घर में झगड़ा करा दिया...? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह बात सुनकर काशी की महिलाएं अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार की दोपहर करखियांव स्थित बनास डेयरी में गीर गाय पालने वाली 51 महिलाओं से मुलाकात की थी। काशी से जाने के बाद पीएम ने शनिवार को एक्स पर महिलाओं से बातचीत का वीडियो पोस्ट किया। 

विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि नारी शक्ति का सशक्तीकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बाबा विश्वनाथ की नगरी में माताओं और बहनों से यह जानकर बेहद संतोष हुआ कि गीर गाय मिलने से उनके जीवन में काफी बदलाव आया है। एक महिला ने उन्हें बताया कि हमारी गीर गाय रोजाना 17 से 18 लीटर दूध देती है। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि अच्छा 18 किलो...। उन्होंने बताया कि हमने गुजरात में नियम बनाया था कि किसी पुरुष को दूध का पैसा मत दो। सीधा महिला को पैसा मिलना चाहिए। यहां गुजरात जैसी व्यवस्था हुई कि नहीं? प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आज कहकर जा रहा हूं कि दूध का पैसा महिलाओं के खाते में ही जाएगा। फिर, ऐसा तो नहीं होगा कि मोदीजी ने घर में झगड़ा करवा दिया...। 
विज्ञापन


पूछा-अब आप इतनी कमाई कर रही हैं तो आपकी दादागीरी तो घर में बढ़ गई होगी
एक महिला मोदी को बता रही थी कि बनास डेयरी में दूध बेचने से जो बोनस मिलता है, उसके पैसे से गोबर खरीद कर मैं खाद बनाती हूं। महीने में लगभग 40 से 50 कुंतल खाद तैयार हो जाती है। उसे बाजार में बेचती हूं। इस पर मोदी ने कहा, आप तो बहुत अच्छा स्टार्टअप चलाती हैं। एक महिला ने कहा कि गीर गाय हमारे लिए बहुत ही शुभ है। गीर गाय के आने से हमारे घर में 14 वर्ष बाद बछिया हुई है। एक महिला ने बताया कि गीर गाय आने से हमारे परिवार में सुख-शांति आई है। अब महीने में लगभग आठ से नौ हजार रुपये आ जाते हैं। इस पर पीएम ने कहा कि घर में अब आप इतनी कमाई कर रही हैं तो आपकी दादागीरी तो बढ़ गई होगी...। यह सुनकर महिलाएं हंसने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाय के साथ सेल्फी लेने का विचार कभी आया
प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं से पूछा कि आपमें से किसी को विचार आया कि अपनी गाय के साथ सेल्फी लें। महिलाओं ने बताया कि हम लोग लिए हैं। यह सुन कर प्रधानमंत्री ने खुशी जताई। बताया कि हमारे बच्चे गीर गाय से लिपटे रहते हैं, उनको सहलाते हैं और उनसे अपनी बातें शेयर करते हैं।

बादल साहब को 5 गीर गाय दी थी
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री बादल साहब थे। तब मैं राजनीति में नहीं था, लेकिन उनसे मेरा अच्छा परिचय था। उन्होंने हमसे गीर गाय मांगी थी। हमने उन्हें पांच गीर गाय दी थी। फिर वह मुख्यमंत्री भी बने। 

  • एक बार मुख्यमंत्रियों के भोज में उन्होंने कहा कि गुजरात के लोग जैसे हैं, उनकी गाय भी वैसी है। हमने उनसे पूछा कि क्या हुआ? इस पर उन्होंने कहा कि गीर गाय किसी को मारती ही नहीं है।

माताओं ने कहा-अच्छा लग रहा, मोदीजी को आशीर्वाद
प्रधानमंत्री ने महिलाओं से पूछा कि गांव में और लोगों के बीच बात हो रही है कि नहीं? लोगों को अच्छा लग रहा है कि मोदीजी कुछ अच्छा काम कर रहे हैं? माताओं का आशीर्वाद रहेगा मोदीजी को? इस पर सभी महिलाओं ने कहा कि सभी को अच्छा लग रहा है और हमारा आशीर्वाद साथ है।



गीर गाय आने से 15 वर्ष पुराने जमीन विवाद का निपटारा हुआ  
एक महिला ने बताया कि हमारे घर पर गीर गाय आने से 15 वर्ष पुराने जमीन विवाद का निपटारा हुआ। गीर गाय के दूध के सेवन से हमारे कमर और पैर का पुराना दर्द भी सही हो गया। इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि सब दुखों की एक दवा गीर गाय...। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को बताया कि टीकाकरण का काम सरकार के साथ ही बनास डेयरी की ओर से भी कराया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed