Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi Perform auspicious tasks on Akshaya Navami sounds of wedding music will resonate three days later

वाराणसी: अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष की होगी पूजा, 21 नवंबर से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

Tue, 17 Nov 2026 06:11 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: किशन चौबे Updated Tue, 17 Nov 2026 06:11 PM IST
सार

18 नवंबर को अक्षय नवमी मनाई जाएगी। इस दिन आंवले के वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा होगी। सुबह 6:46 से दोपहर 12:07 बजे तक पूजा का उत्तम मुहूर्त है। तीन दिन बाद 21 नवंबर से विवाह के मांगलिक कार्य शुरू होंगे।

विज्ञापन
Varanasi Perform auspicious tasks on Akshaya Navami sounds of wedding music will resonate three days later
हर साल अक्षय नवमी कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। इस शुभ दिन पर आंवले के पेड - फोटो : amar ujala

विस्तार

कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी यानी अक्षय नवमी 18 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान, दान-पुण्य, पूजा-अर्चना और नए कार्यों की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए धार्मिक और मांगलिक कार्यों का अक्षय फल मिलता है। अक्षय नवमी के तीन दिन बाद यानी 21 नवंबर से विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। अगले महीने 12 दिसंबर तक विभिन्न शुभ मुहूर्तों में शादियां होंगी।

विज्ञापन


अक्षय नवमी पर श्रद्धालु भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के साथ आंवले के वृक्ष की पूजा करेंगे। इस बार पूजा के लिए सुबह 6:46 बजे से दोपहर 12:07 बजे तक उत्तम मुहूर्त है। वहीं, दोपहर 12:07 से 1:28 बजे तक राहुकाल रहेगा।
विज्ञापन


बिना मुहूर्त भी कर सकते हैं शुभ कार्य
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के पूर्व अध्यक्ष एवं ज्योतिषविद प्रो. नागेंद्र पांडेय ने बताया कि अक्षय नवमी ऐसा विशेष दिन है, जब बिना मुहूर्त देखे भी मंगल कार्य किए जा सकते हैं। इस दिन स्नान, दान और पूजा-पाठ करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्तिक शुक्ल नवमी तिथि 18 नवंबर को सुबह 6:16 बजे से शुरू होकर 19 नवंबर को सुबह 7:45 बजे तक रहेगी। उदया तिथि और पूर्वाह्न व्यापिनी नवमी के आधार पर 18 नवंबर को अक्षय नवमी मनाई जाएगी।

Trending Videos

आंवले के वृक्ष की सात या 108 परिक्रमा का विधान
आचार्य दैवज्ञ कृष्ण शास्त्री ने बताया कि अक्षय नवमी पर शतभिषा नक्षत्र, व्याघात योग, हर्षण योग और रवि योग का संयोग बन रहा है। इस दिन आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा, दीपदान और वृक्ष की सात या 108 परिक्रमा करने का विधान है। पूजा के बाद आंवले के वृक्ष की छाया में सात्विक भोजन प्रसाद ग्रहण करने की परंपरा है।

सुबह 6:46 से दोपहर 12:07 बजे तक पूजा का मुहूर्त
अक्षय नवमी पर पूजा के लिए अलग-अलग चौघड़िया मुहूर्त निर्धारित हैं।

उन्नति चौघड़िया: सुबह 6:46 से 8:06 बजे तक।

अमृत चौघड़िया: सुबह 8:06 से 9:27 बजे तक।

उत्तम चौघड़िया: सुबह 10:47 से दोपहर 12:07 बजे तक।

राहुकाल: दोपहर 12:07 से 1:28 बजे तक।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, पूजा-अर्चना और दान-पुण्य के लिए दोपहर 12:07 बजे से पहले का समय उत्तम रहेगा।

खरीदारी से लेकर नए कारोबार की शुरुआत तक शुभ
अक्षय नवमी पर सोना, चांदी, तांबा, पीतल और धार्मिक सामग्री की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा नए कारोबार की शुरुआत, नौकरी ज्वाइन करने, संपत्ति खरीदने, नए भवन में गृह प्रवेश, नए अनुबंध और दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने जैसे कार्य भी किए जा सकते हैं। शुभ यात्रा और विदेश जाने से जुड़े कार्यों के लिए भी इस दिन को शुभ माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed