फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi people will get big gift in new year problem of car parking  will be solved in this way

नए साल में काशीवासियों को मिलेगा ये बड़ा तोहफा, गाड़ी खड़ी करने की समस्या ऐसे मिलेगी निजात

Sat, 26 Dec 2020 11:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 26 Dec 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
varanasi people will get big gift in new year problem of car parking  will be solved in this way
डेमो - फोटो : डेमो

वाराणसी में सड़कों पर गाड़ी खड़ी करने के चलते शहरवासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। नए साल में शहरवासियों को पांच पार्किंग स्थल मिलेंगे। इसके अलावा चार अन्य पार्किंग स्थल के लिए जमीन का चिह्नांकन कर लिया गया है।

विज्ञापन

सहमति बनने पर यह भी बनकर तैयार होगा। सर्किट हाउस, टाउन हॉल, बेनिया बाग, गोदौलिया चौराहा, दशाश्वमेध को मिलाकर ढाई हजार गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। इसका निर्माण कार्य चल रहा है। जो मार्च से लेकर दिसंबर तक पूरा होगा।
विज्ञापन



चौक इलाके में पार्किंग समस्या से जूझ रहे लोगों को भी जल्द राहत मिलेगी। इसके लिए चार पार्किंग स्थलों का चयन भी कर लिया गया है। इनमें कानपुर धर्मशाला, ताराचंद का बाड़ा बुलानाला, नीचीबाग, राजस्थान सरकार की डुंगरेश्वर धर्मशाला को चिह्नित कर लिया गया है। पिछले दिनों कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने निरीक्षण कर कार्यदायी एजेंसियों को हिदायत दी थी कि हर हाल में तय समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा कराएं। जिसके बाद से कार्यदायी एजेंसियों ने काम तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत शहर में पार्किंग का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। बेनियाबाग, टाउन हॉल, गोदौलिया और दशाश्वमेघ पर पार्किंग के निर्माण होने से लोगों को सड़कों पर गाड़ी पार्क नहीं करना पड़ेगा। इससे जाम भी नहीं लगेगा। यह काम निर्धारित अवधि में पूरा किया जाएगा। - गौरांग राठी, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed