{"_id":"5996bc1e4f1c1b59278b4629","slug":"varanasi-people-like-too-much-ice-pan","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूं ही नहीं होती बनारसी पान के लिए बेकरारी, खूब लुभा रहा आइस पान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूं ही नहीं होती बनारसी पान के लिए बेकरारी, खूब लुभा रहा आइस पान
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 18 Aug 2017 03:36 PM IST
विज्ञापन
बनारसी पान
- फोटो : अमर उजाला
अपने बनारस की बात हो और बनारसी पान का जिक्र न हो तो जैसे सबकुछ अधूरा सा लगता है। भारत ही नहीं, पूरी दुनिया में लोग इसके कायल हैं। मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन पर फिल्माए गए ‘खईके पान बनारस वाला खुल जाए बंद अक्ल का ताला...’यहां के पान की खासियत बताने के लिए काफी है।
विज्ञापन
वैसे सच यह भी है कि बनारस में पान की पैदावार नहीं होती है। यहां आने वाले देसी-विदेशी पर्यटक पान का एक बीड़ा खाए बगैर नहीं रह पाते हैं। यहां के पान का स्वाद उन्हें दीवाना बना देता है। बनारस में तरह-तरह के पान मिलते हैं। हर पान की अपनी एक खासियत होती है।
विज्ञापन
यहां आए किंग खान शाहरुख खान भी बनारसी पान से खुद को दूर नहीं रख पाए। इससे पहले आमिर खान सहित कई स्टार और राजनेता बनारस के मघई पान का स्वाद ले चुके हैं। बनारसी पान पांच रुपये से 30 रुपये तक में मिलता है।
विज्ञापन
लोग अपनी-अपनी पसंद के हिसाब से इसका चुनाव करते हैं। फिर चाहे वो पाइन एपल पान, एप्पल पान ,स्ट्राबेरी पान, नवरत्न पान, राजरत्न पान, ऑरेंज पान, चॉकलेट पान हो या फिर आइस पान। पान के शौकीनों के दिलों में अलग-अलग किस्म के पान ने खास जगह बना ली है।
फ्लेवर्ड पान के साथ अब बर्फ डालकर बनाया जाने वाला आइस पान युवाओं में खूब पसंद किया जा रहा है। मघई पान को गुलकंद के साथ बेचा जा रहा है। इसका आकार भी बढ़ा होता है।
बनारसी पान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये मुंह में रखते ही घुल जाता है। बनारसी पान में लगाया जाने वाला कत्था, चूना, आदि घर में ही बनाया जाता है। इसे किसी भी उम्र के लोग खा सकते हैं। बनारसी पान की लोकप्रियता का आलम यह है कि इसे दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, आगरा, कोलकाता तथा विदेश में भी भेजा जाता है।