फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: People enthusiasm in the blood donation camps of Amar Ujala Foundation

वाराणसी : अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविरों में लोगों का जबरदस्त उत्साह

Tue, 14 Jun 2022 01:24 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो,  वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो,  वाराणसी Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Tue, 14 Jun 2022 01:24 PM IST
विज्ञापन
Varanasi: People enthusiasm in the blood donation camps of Amar Ujala Foundation
वाराणसी में रक्त दान करते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

रक्तदान-महादान के संदेश के साथ मंगलवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविरों में लोगों का जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह से ही शिविर में रक्तदान के लिए महादानियों की लाइन लगी रही। कोई पहली बार रक्तदान करने पहुंचा तो किसी ने आठवीं, दशवीं बार रक्तदान किया। कई महादानी तो अपने परिवार और दोस्तों को भी साथ लेकर रक्तदान के लिए पहुंचे। दोपहर एक बजे तक वाराणसी, आजमगढ़ और मिर्जापुर मंडल के जिलों में करीब डेढ़ सौ यूनिट तक रक्तदान हो चुका था। इसके बाद भी शिविर जारी था।

विज्ञापन


वाराणसी के अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं ने जागरूकता दिखाते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान में हिस्सा लिया। छात्राएं हर उस मिथक को तोड़ने के लिए आतुर दिखीं, जिसमें उन्हें कमजोर ठहराने की कोशिश होती है। जौनपुर में आईएमए के ब्लड बैंक में दोपहर तक 51 लोगों ने रक्तदान किया था। सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में 30 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया तो रेणुकूट स्थित हिंडाल्को अस्पताल के ब्लड बैंक में भी 11 लोग रक्तदान कर महादानी बने। 
विज्ञापन


इन शिविरों में महिलाओं की संख्या भी खूब रही। रक्तदान करने वालों को पौधा भी भेंट किया गया। आजमगढ़ में 61 वर्षीय इफ्तेखार अहमद ने 75वीं बार रक्तदान कर जोश दिखाया। मऊ, बलिया, ग़ाज़ीपुर, मिर्जापुर, चन्दौली में भी आयोजित शिविर में लोगों की भीड़ रक्तदान के लिए देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed