फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi paramedical college cheating case registered

वाराणसी पैरामेडिकल कॉलेज पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Thu, 29 Jun 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 29 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
varanasi paramedical college cheating case registered
थाने में वाराणसी पैरामेडिकल कॉलेज के छात्र - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मंडुआडीह थानांतर्गत चांदपुर स्थित वाराणसी पैरामेडिकल कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ छात्रों ने गुरुवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। छात्रों का आरोप है कि प्रवेश और परीक्षा की पूरी फीस जमा करने के बाद भी कॉलेज प्रबंधन ने अब तक परीक्षा नहीं कराई।
विज्ञापन


यहीं नहीं, कॉलेज की संबद्धता भी संदेहास्पद है। कभी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी तो कभी नालंदा और कभी अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्धता की बात कही जाती है। छात्रों ने इसकी भी जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


कॉलेज में पैरामेडिकल के छात्र सोनभद्र निवासी विनय कुमार आदि ने तहरीर में बताया है कि  नि:शुल्क पैरामेडिकल कोर्स के नाम पर प्रति छात्र आठ-आठ हजार रुपये लिए गए। 15 जून 2015 को प्रवेश होने के बाद अब तक एक भी परीक्षा नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, परीक्षा और पंजीकरण शुल्क भी जमा करा लिया गया। छात्रों का आरोप है कि जब प्रबंधन से इस बारे में पूछने की कोशिश करते हैं तो मारपीट कर कॉलेज से निकाल देने की धमकी भी दी जाती है। बताया कि लेट फीस के नाम पर दोगुनी लेट फीस भी वसूली जाती है।


यह भी आरोप लगाया कि 10 हजार रुपये फीस लेकर रसीद केवल आठ हजार की ही दी जाती है। दो साल में अब तक कुल 24 हजार रुपये जमा कराए जा चुके हैं। उधर, धोखाधड़ी का केस दर्ज होने के बाद से कॉलेज प्रबंधन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed