फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   varanasi one boy killed after his private part injured

छोटी सी बात पर आपस में भिड़े दो किशोर, प्राइवेट पार्ट में चोट लगने से एक की मौत

Mon, 11 Sep 2017 02:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 11 Sep 2017 02:13 PM IST
विज्ञापन
 varanasi one boy killed after his private part  injured
लल्लापुरा क्षेत्र में तनाव के मद्देनजर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के लल्लापुरा क्षेत्र में रविवार को दो किशोरों के बीच हुई हाथापाई में साबिर हुसैन (15) की मौत हो गई। घटना से गुस्साए साबिर के परिवारीजन आरोपी किशोर के घर का घेराव करते हुए गेट को तोड़ने की कोशिश की।  
विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची छह थानों की पुलिस स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी 13 वर्षीय किशोर को उसके घर से पकड़ कर सिगरा थाने ले गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मुहल्ले में व्याप्त तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


आरोपी किशोर के खिलाफ सिगरा थाने में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आशंका जताई गई है कि साबिर के प्राइवेट पार्ट और सिर में लगी अंदरूनी चोट के कारण उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लल्लापुरा खुर्द निवासी पेशे से बुनकर गुलाम हुसैन के तीन बच्चों में सबसे बड़ा कक्षा छह का छात्र साबिर हुसैन रविवार की दोपहर दोस्तों के साथ घर के पास क्रिकेट खेलने गया था। वापस लौटकर आया तो अपने पड़ोस में ही दोस्त के मकान के सामने रुक गया।

इसी दौरान साबिर अपने दोस्त के घर के सामने खड़ी बाइक पर बैठ गया तो उसने मना किया। साबिर नहीं माना और विरोध जताया तो उसके दोस्त से उसकी कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान साबिर से उसके दोस्त ने हाथापाई शुरू कर दी।

बताया जाता है कि इसके बाद साबिर जमीन पर अचेत गिरा हुआ था और आरोपी किशोरी मौके से भाग निकला था। इलाकाई लोगों ने साबिर के पिता को घटना के संबंध में जानकारी दी तो सभी उसे नजदीक के ही निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिवारीजनों का मन नहीं माना तो सभी उसे मंडलीय अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो सभी शव लेकर आरोपी किशोर के घर के सामने आए। इसके साथ ही सभी हंगामा शुरू कर आरोपी किशोर को सामने बुलाने की मांग करने लगे। 

कम संख्या में पहुंची पुलिस को हटना पड़ा पीछे

 varanasi one boy killed after his private part  injured
यूपी100 - फोटो : amar ujala
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित किया और साबिर के शव के साथ परिवारीजनों को सिगरा थाने ले आई। लोगों का गुस्सा इस कदर का था कि आरोपी किशोर को सिगरा थानाध्यक्ष अपने कमरे में बैठाए हुए थे।

इस संबंध में सिगरा थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।  किशोर की मौत की जानकारी पाकर पुलिसकर्मी पहुंचे लेकिन वहां सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।

गुस्साए लोगों का हंगामा देख पुलिसकर्मियों को पीछे से हटना पड़ा और वायरलेस सेट से फोर्स की मांग की गई तो सिगरा के साथ ही अन्य पांच थानों की फोर्स और क्षेत्राधिकारी चेतगंज सत्येंद्र तिवारी मौके पर पहुंचे।

सीओ चेतगंज ने गुस्साई भीड़ को समुचित कार्रवाई का आश्वासन देकर सहयोग की अपील की। इसके बाद जाकर किसी तरह से माहौल सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed