{"_id":"5ea325568ebc3e90835dce9b","slug":"varanasi-one-arrested-for-hurting-religious-sentiments","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में एक गिरफ्तार
Fri, 24 Apr 2020 11:14 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 24 Apr 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के करधना गांव निवासी आजाद कुमार गौतम को मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया। आजाद कुमार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
करधना गांव के रामकुमार ने मिर्जामुराद थाने की पुलिस से शिकायत की थी। रामकुमार के अनुसार, आजाद कुमार किसी मंदिर की मूर्ति पर पैर रख कर अपने मोबाइल से फोटो खींचा है। उस फोटो को वह ग्रामीणों को दिखाता है और गांव में घूम-घूम कर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करता है। इसके साथ ही अपनी फेसबुक पेज पर देवी के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट करता है।
विज्ञापन
इसे लेकर ग्रामीणों में खासी नाराजगी है और आजाद कुमार लगातार सभी की धार्मिक भावनाएं आहत कर रहा है। इंस्पेक्टर मिर्जामुराद सुनील दत्त दूबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर दरोगा बृजेश सिंह ने आजाद कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से वह मोबाइल भी बरामद किया गया है, जिसके माध्यम से वह लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत कर रहा था।
विज्ञापन