फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi officers training for disaster management in japan

बनारस के अधिकारी जापान में जान रहे आपदा प्रबंधन की बारीकियां 

Tue, 28 Aug 2018 11:49 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 28 Aug 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Varanasi officers training for disaster management in japan
क्योटो में पहुंचे बनारस के अधिकारी - फोटो : amar ujala
आपदा प्रबंधन की बारीकियां जानने के लिए बनारस के अलग-अलग विभागों के सात अधिकारी इन दिनों जापान के क्योटो में हैं। इसमें स्वास्थ्य, फायर सर्विस, एनडीआरएफ आदि विभाग शामिल है। यहां दो सितंबर तक रहकर अधिकारियों की टीम आपदा आने पर इससे बचाव आदि की बारीकियां जानेगी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि इसके बाद एक रिपोर्ट सरकार को सौंपी जाएगी। आपदा प्रबंधन पर जापानी पीएम शिंजो अबे और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में पिछले दिनों हुए समझौते के बाद ही यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


इसमें स्वास्थ्य विभाग से टीम के सदस्य और मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. प्रसन्न कुमार ने बताया कि जापान में भूकंप, आगजनी, चक्रवात, बाढ़ आदि की घटनाएं बहुत होती हैं, आमजन के सहयोग और अत्याधुनिक तकनीक के सहारे निपटने के लिए जापान ने बहुत हाइटेक तकनीक बनाई है। इसमें आपदा के बाद राहत, इससे पहले चेतावनी आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में जापान से आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। दो सितंबर तक अलग-अलग जगहों पर ले जाएंगे, जहां पहले आपदाएं आई हैं। टीम के साथ गए पवन सिंह ने बताया कि सोमवार को क्योटो के महापौर डाइस्कू कडोकवा से मुलाकात हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed