फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi number one under PM Swanidhi Yojana, loan money reached 90.31% of the track shopkeepers of the city

पीएम स्वनिधि योजना में वाराणसी नंबर वन, शहर के 90.31 फीसदी पटरी दुकानदारों के खाते में पहुंचा लोन का पैसा

Tue, 27 Oct 2020 11:23 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Oct 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Varanasi number one under PM Swanidhi Yojana, loan money reached 90.31% of the track shopkeepers of the city
पीएम स्वनिधि योजना। - फोटो : अमर उजाला

पीएम स्वनिधि योजना में वाराणसी शहर पटरी दुकानदारों के खाते में पैसा भेजने के मामले में पहले नंबर पर आ गया है। पीएम स्वनिधि योजना के पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के आधार पर एक दिन पूर्व लखनऊ ने 84.82 प्रतिशत और बनारस ने 83.15 प्रतिशत पटरी दुकानदारों के खाते में योजना का पैसा भेजा था।

विज्ञापन

सोमवार की शाम को वाराणसी का प्रतिशत बढ़कर 90.31 हो गया। इस तरह वाराणसी नंबर वन हो गया। पीएम स्वनिधि योजना के तहत वाराणसी के 23500 पटरी दुकानदारों का चयन हुआ है। इनमें से 21224 पटरी दुकानदारों के खाते में पैसा भेजा जा चुका है।
विज्ञापन



डूडा की परियोजना अधिकारी जया सिंह के अनुसार वाराणसी नंबर वन है। एक दिन पूर्व खाते में पैसा भेजने के मामले में नंबर दो पर था। उधर लखनऊ के 20142 पटरी दुकानदार लोन के लिए चयनित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इनमें से 15692 पटरी दुकानदारों के खाते में लोन राशि 23 अक्तूबर तक पहुंचा दी गई। इसी तरह बनारस में 27515 पटरी दुुकानदारों को लोन के लिए पात्र पाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed