फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi: Now all the temples of Kashi will be visible on Google map, 16 member committee formed

Varanasi: अब Google map पर दिखेंगे काशी के सभी मंदिर, 16 सदस्यीय समिति का गठन

Wed, 04 Jan 2023 10:05 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 04 Jan 2023 10:05 AM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित काशी खंड के आधार पर वाराणसी के सभी मंदिरों का शास्त्रानुसार विवरण गूगल मैप के लिए तैयार कराया जाएगा। कुलपति प्रो. हरिराम त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल की पहल पर काशी के सभी मंदिरों के स्थान को प्रमाणिकता के आधार पर चिह्नित करने के लिए विश्वविद्यालय को अधिकृत किया गया।

विज्ञापन
Varanasi: Now all the temples of Kashi will be visible on Google map, 16 member committee formed
Google map - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काशी के सभी मंदिरों को अब गूगल मैप पर देखा जा सकेगा। काशी खंड के अनुसार मंदिरों को चिह्नित किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को मिली है। इसके लिए कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में 16 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।

विज्ञापन

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रकाशन विभाग से प्रकाशित काशी खंड के आधार पर वाराणसी के सभी मंदिरों का शास्त्रानुसार विवरण गूगल मैप के लिए तैयार कराया जाएगा। कुलपति प्रो. हरिराम त्रिपाठी ने बताया कि वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभिषेक गोयल की पहल पर काशी के सभी मंदिरों के स्थान को प्रमाणिकता के आधार पर चिह्नित करने के लिए विश्वविद्यालय को अधिकृत किया गया। इसके लिए काशी के विद्वत व विशेषज्ञों की एक समिति गठित की गई है। विश्वविद्यालय से प्रकाशित काशी खंड के आधार पर शास्त्रानुसार मंदिरों और उसके स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। जनवरी के अंत तक रिपोर्ट वीडीए उपाध्यक्ष को दे दी जाएगी।
विज्ञापन


समिति ये हैं शामिल 
समिति के अध्यक्ष कुलपति प्रो. हरेराम, पद्मभूषण प्रो. वशिष्ठ त्रिपाठी, प्रो. नागेंद्र पांडेय, प्रो. कृष्णकांत शर्मा, प्रो. हृदयरंजन शर्मा, प्रो. रामचंद्र पांडेय, प्रो. रामकिशोर त्रिपाठी, प्रो. रामनारायण द्विवेदी, प्रो. हरिप्रसाद अधिकारी, डॉ. पद्माकर मिश्र, प्रो. हरिशंकर पांडेय, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग, डॉ. रविशंकर पांडेय, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. संजीव राय और विजय मणि त्रिपाठी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed