फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi night curfew on New Year celebration booking of programs in hotels and restaurants started canceled

वाराणसी: नए साल के जश्न पर रात्रि कर्फ्यू का ग्रहण, होटलों और रेस्टोरेंट में कार्यक्रम की बुकिंग होने लगी निरस्त

Sun, 26 Dec 2021 12:06 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 26 Dec 2021 12:06 AM IST
सार

नाइट कर्फ्यू लगने से होटल और रेस्टोरेंट वालों को बड़ा झटका लगा है। होटल कारोबारियों के अनुसार शहर के दो सौ होटलों में नए साल पर होने वाले कार्यक्रम की बुकिंग निरस्त हो गई।

विज्ञापन
Varanasi night curfew on New Year celebration booking of programs in hotels and restaurants started canceled
रात में गश्त पर निकले पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शासन की ओर से रात्रि कर्फ्यू का आदेश आते ही होटलों और रेस्टोरेंट में नए साल के जश्न की तैयारियां धड़ाम हो गईं। वाराणसी में अधिकतर होटलों में कार्यक्रमों की बुकिंग कैंसल होनी शुरू हो गई है। छावनी, सिगरा और गोदौलिया, मलदहिया और गंगा घाट किनारे होटलों में नए साल पर पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम भी निरस्त हो रहे हैं।

विज्ञापन


ऐसे में होटल और रेस्टोरेंट वालों को बड़ा झटका लगा है। होटल कारोबारियों के अनुसार शहर के दो सौ होटलों में नए साल पर होने वाले कार्यक्रम की बुकिंग निरस्त हो गई। उधर, लान और कैटरिंग वालों की भी धड़कने तेज हो गई हैं। क्योंकि मकर संक्रांति के बाद से वैवाहिक लग्न भी शुरू हो रहा है और शादियों के बाबत लॉन और कैटरिंग की बुकिंग करने वालों की भी पूछताछ बढ़ गई है। लॉन और कैटरिंग संचालकों की ओर से बुकिंग कर्ताओं को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन


नए साल को लेकर शहर के अधिकतर होटलों में म्यूजिक नाइट, विशेष तरह के खानपान और तरह-तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित था। लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई थी, लेकिन जैसे ही रात्रि कर्फ्यू का आदेश आया लोगों ने अपने-अपने बुकिंग कार्यक्रम निरस्त करा लिया। इससे बड़ा झटका होटल कारोबारियों को लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोदौलिया स्थित होटल में शनिवार को ही जनवरी और फरवरी तक की बुकिंग कैंसिल हो गई। इसमें कुछ शादियों की भी बुकिंग रही। लगभग 118 कमरों की बुकिंग सिर्फ एक दिन में कैंसल हुई। इस तरह अन्य होटलों में भी तेजी से बुकिंग कैंसल हो रही है। - प्रियंक देव सिंह, महामंत्री, बनारस होटल एसोसिएशन

रात्रि कर्फ्यू के चलते नए साल पर म्यूजिक नाइट, गाला डिनर सहित कल्चरल इवेंट की तैयारियां थीं, लेकिन अब सब रद्द हो गया। कमरों की बुकिंग भी लोगों ने कैंसल करा दी। शादियों की बुकिंग निरस्त को लेकर पूछताछ शुरू हो गई है। - राहुल सिंह, होटल प्रबंधक, छावनी क्षेत्र

लान और कैटरिंग संचालकों की परेशानियां बढ़ गई है। जिन्होंने 500 से 800 गेस्ट के हिसाब से बुकिंग कराई थी, उनके फोन आने लगे हैं और अतिथियों की संख्या घटाने की बात की जा रही है। - सनी जौहर, लान संचालक, कबीरचौरा रोड

पहले से ही कैटरिंग वालों की हालत खस्ता है और अब इस नियम ने और पेशोपेश में डाल दिया है। 200 लोगों की क्षमता का नियम आते ही आयोजकों ने कैटरिंग वालों के आर्डर निरस्त कर नए सिरे से आर्डर के लिए पूछताछ शुरू कर दी है। - रौनक गुप्ता, कैटरिंग संचालक, सारनाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed