{"_id":"6657c52389bd4e3edf030d66","slug":"varanasi-newsvocational-courses-will-be-run-in-secondary-schools-varanasi-news-c-20-vns1056-618251-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:माध्यमिक विद्यालयों में चलेंगे व्यावसायिक कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:माध्यमिक विद्यालयों में चलेंगे व्यावसायिक कोर्स
विज्ञापन
जिले के माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक कोर्स प्राथमिकता के आधार पर चलेंगे। फिजिकल एजुकेशन से लेकर टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, ब्यूटी एंड वेलनेस समेत लगभग 20 व्यावसायिक कोर्स चलाए जाने हैं। ताकि, छात्र-छात्राओं के पास आगे चलकर खुद का रोजगार शुरू करने के विकल्प भी खुले रहें।
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर व्यावसायिक कोर्स चलाने का निर्देश पहले ही दिया था। माध्यमिक विद्यालयों में ये पाठ्यक्रम पढ़ाए भी जा रहे हैं, लेकिन बड़ी संख्या में विद्यालय अब भी यह पाठ्यक्रम नहीं चला रहे। शासन ने विद्यालयों को भी व्यावसायिक कोर्स चलाने का निर्देश दिया है। वाराणसी जिले में 31 राजकीय, 106 एडेड और 288 अशासकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। व्यावसायिक पाठ्यक्रम ज्यादातर राजकीय कॉलेजों में ही चल रहे हैं। हालांकि उनमें भी कई ऐसे विद्यालय हैं, जहां अभी ये पाठ्यक्रम नहीं संचालित हो रहे। सभी राजकीय विद्यालयों को व्यावसायिक पाठ्यक्रम चलाने का निर्देश दिया गया है। एडीआईओएस जयराम सिंह ने कहा कि ज्यादातर विद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम चल रहे हैं। कुछ में नहीं चल रहे हैं। उनमें भी नियम के मुताबिक चलवाने का निर्देश दिया गया है।
ये पाठ्यक्रम
टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, फूड प्रॉसेसिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, कंस्ट्रक्शन, प्लंबिंग, रिटेल, सिक्योरिटी, फिजिकल एजुकेशन, फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थकेयर आदि।