फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Worker climbed pole live high tension line outpost in-charge reprimanded work stopped

Varanasi News : हाईटेंशन के चालू लाइन की पोल पर चढ़ा मजदूर, चौकी प्रभारी ने लगाई फटकार; काम कराया बंद

Thu, 21 Nov 2024 11:33 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 21 Nov 2024 11:33 PM IST
सार

Varanasi News : पोल पर चढ़े मजदूर की जानकारी किसी ने चाैकी इंचार्ज को दे दी थी। माैके पर पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले बिजलीकर्मी को नीचे उतरने को कहा। इसके बाद होटलकर्मियों को जमकर फटकारा। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में अनहोनी होने में देर नहीं लगती।

विज्ञापन
Varanasi News Worker climbed pole live high tension line outpost in-charge reprimanded work stopped
पोल पर चढ़ा मजदूर और होटलकर्मियों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहनिया के खुशीपुर औढ़े स्थित एक होटल के पास हाईटेंशन के चालू लाइन पर मजदूर को चढ़ाकर लाइट लगाने का कार्य कराया जा रहा था। इसकी जानकारी चौकी प्रभारी को मिली तो वह मौके पर पहुंचे और होटल से जुड़े लोगों को फटकार लगाई। इसके बाद होटल प्रबंधन ने तुरंत काम बंद करवाया।

विज्ञापन


सारनाथ के सारंगतालाब स्थित एक ठेकेदार को लाइटिंग व्यवस्था सही कराने का काम दिया गया है। रोहनिया थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार को ठेकेदार द्वारा सारनाथ पंचकोशी तड़िया चक निवासी मोनू राजभर से काम करवाया जा रहा था। मोनू हाईटेंशन के चालू लाइन विधुत पोल पर लगे ट्रांसफर पर चढ़कर हाईलोजन लाइट लगाने का काम जान कर रहा था। 
विज्ञापन


इस पर चौकी प्रभारी भदवर को भेजकर तत्काल कार्य को बंद कराया। इस बाबत अधिशासी अभियंता द्वितीय मनीष कुमार झा ने बताया कि मामले की जानकारी अवर अभियंता को दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed