फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Varanasi News Women cheated 29 lakh rupees FIR against seven field officers know whole case

Varanasi News : महिलाओं के साथ 29.65 लाख की ठगी, सात फील्ड ऑफिसर ने किया कारनामा; जानें पूरा मामला

Tue, 17 Dec 2024 03:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 17 Dec 2024 03:41 AM IST
सार

Varanasi News : शाखा प्रबंधक की तहरीर पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने उन्हें धमकी भी दी थी। यह कंपनी समूह की महिलाओं के रोजगार के लिए बैंक खातों के माध्यम से ऋण देती है। कलेक्शन के बाद फील्ड ऑफिसर ने पैसा ही नहीं जमा किया।

विज्ञापन
Varanasi News Women cheated 29 lakh rupees FIR against seven field officers know whole case
शिवपुर थाने में दर्ज हुआ मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाओं के समूह बनाकर 29.65 लाख हड़पने के आरोप में एक कंपनी के सात फील्ड ऑफिसर के खिलाफ शाखा प्रबंधक की तहरीर पर शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। सातों आरोपियों पर शाखा प्रबंधक को धमकाने का भी आरोप है। शिवपुर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


गाजीपुर के फदनपुर, नोनहरा निवासी अमित कुमार तिवारी भारत फाइनेंशियल इंक्लूजन लिमिटेड कंपनी की तरना शाखा में प्रबंधक हैं। अमित ने बताया कि उनकी कंपनी का मुख्य काम ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में महिलाओं का समूह बनाना है। समूह की महिलाओं के रोजगार के लिए बैंक खातों के माध्यम से ऋण देती है। 
विज्ञापन


तरना शाखा फील्ड ऑफिसर के पद पर मिर्जापुर के मड़िहान, जमुई दक्षिणपुर के अनिल कुमार, आजमगढ़ के खुशनामपुर, दरियापुर के पवन यादव, मिर्जापुर के निफरा, नंदिनी के अनिल कुमार, गाजीपुर के लारपुर के ऋषिकांत गौड़, गाजीपुर के गोपालपुर के राजू यादव, गाजीपुर के मुबारकपुर ऊंचौरी के हर्षित कुमार और मिर्जापुर के भस्मा अमोई के रंजीत कुमार सोनकर कार्यरत थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सातों ने जून से नवंबर तक महिला समूहों की सदस्यों से 29 लाख 65 हजार 773 रुपये का कलेक्शन किया। मगर, पैसा नहीं जमा किया। करतूत उजागर होने पर सातों ने कहा कि हम लोगों को पैसे की आवश्यकता थी। हम घर से लाकर पैसा जमा कर देंगे। इसके बाद सभी अपने घर चले गए। 


कुछ सप्ताह बाद उन लोगों के घर जाने पर सभी ने पैसा देने से इंकार कर दिया। साथ ही, धमकी देने लगे कि पैसा वापस नहीं करेंगे, जो करना हो कर लो। इसकी शिकायत संयुक्त पुलिस आयुक्त से की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed