{"_id":"66397131543853d2ff031b94","slug":"varanasi-news-vikas-inter-college-became-the-winner-in-all-three-categories-of-subroto-cup-varanasi-news-c-20-gkp1008-594465-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:सुब्रतो कप के तीनों वर्गों में विकास इंटर कॉलेज बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:सुब्रतो कप के तीनों वर्गों में विकास इंटर कॉलेज बना विजेता
विज्ञापन
सुब्रतो कप फुटबाल प्रतियोगिता सोमवार को लालपुर स्थित डाॅ़ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में हुई। इसका उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सम्सी रजा ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। अंडर 15 में बालक वर्ग और अंडर 17 में बालक-बालिका वर्ग की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। तीनों वर्गों में विकास कॉलेज विजेता रहा।
जूनियर बालक वर्ग अंडर-17 आयु वर्ग का फाइनल विकास इंटरमीडिएट कॉलेज और उदय प्रताप इंटर कॉलेज के बीच हुआ। इसमें विकास इंटरमीडिएट कॉलेज 3-0 से विजेता बना। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच जगतपुर इंटर कॉलेज और उदय प्रताप इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। इसमें उदय प्रताप इंटर कॉलेज ने जगतपुर इंटर कॉलेज को 3 -0 से हराया। अंडर 15 बालक आयु वर्ग एवं अंडर 17 बालिका आयु वर्ग में भी विकास इंटरमीडिएट कॉलेज की टीम विजई घोषित हुई। इस मौके पर प्रेम शंकर तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ़ अशोक कुमार सिंह, जिला क्रीड़ा सचिव डॉ़ जितेंद्र कुमार पटेल, डॉ़ रमेश सिंह आदि उपस्थित रहे।