{"_id":"6605e6d17e27cd3259079784","slug":"varanasi-news-unnecessarily-standing-electric-poles-are-becoming-the-cause-of-accidents-varanasi-news-c-20-vns1056-555731-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:दुर्घटना का कारण बन रहे बेवजह खड़े बिजली के पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:दुर्घटना का कारण बन रहे बेवजह खड़े बिजली के पोल
विज्ञापन
सड़कों पर बेवजह खड़े बिजली के खंभे सुगम यातायात में बाधा बनने के साथ ही दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। शहर में सड़क चौड़ीकरण के बाद बिजली के खंभे सड़क के बीचोबीच आ गए हैं। सिर्फ मंडुवाडीह चौराहे से ककरमत्ता फ्लाइओवर के बीच 20 से अधिक खंभे हैं।
सड़क किनारे 20 वर्ष पूर्व लगे बिजली के खंभों में अब तार नहीं हैं। इसके बावजूद सड़कों से उन्हें अब तक हटाया नहीं गया है। जबकि रोड की चौड़ाई भी बढ़ गई है। इससे खंभे सड़क पर आ गए हैं। इन बिजली के खंभों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ककरमत्ता से भिखारीपुर के बीच जगह-जगह ट्रांसफार्मर और बिजली के पोल हैं। इन खंभों को हटाने के लिए बिजली विभाग की ओर से कई बार योजना बनाई गई, लेकिन अबतक इन खंभों को नहीं हटाया गया है। इन खंभों से होकर हाईटेंशन व एलटी तार दौड़ाए गए हैं।
सड़क किनारे बिना तारों के खंभों की सूची तैयार की गई है, जल्द ही सड़कों के बीच अवरोधक बने खंभों को हटवाया जाएगा। - एक वर्मा, अधीक्षण अभियंता
270़ 55 लाख से शिफ्ट हुए खंभे
बिजली निगम ने खंभों को हटवाने का काम शुरू कर दिया है। निगम ने 182़ 45 लाख खर्च कर ट्राॅमा सेंटर, छित्तूपुर से रविदास मंदिर सड़क से बिजली के खंभों को हटा दिया है। इसके अलावा रविदास मंदिर से लौटूबीर मंदिर तक के बिजली के खंभों को 88.10 लाख रुपये खर्च कर हटाया गया है।