{"_id":"65dcf25b7a67ff7b8103cb04","slug":"varanasi-news-tourist-bungalow-will-be-renovated-with-eight-crore-rupees-varanasi-news-c-20-vns1013-525845-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News:आठ करोड़ से टूरिस्ट बंगलो संवारा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News:आठ करोड़ से टूरिस्ट बंगलो संवारा जाएगा
विज्ञापन
बदलते बनारस के भ्रमण पर आने वाले सैलानियों को सारनाथ में पंच सितारा होटल जैसी सुविधा मिलेगी। पर्यटन विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगा दी है। पर्यटन विभाग के मुताबिक करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से सारनाथ स्थित राही पर्यटक आवास गृह काे संवारा जाएगा।
काशी भ्रमण पर आने वाले सैलानी सारनाथ में आधुनिक सुविधाओं वाले टूरिस्ट बंगलो में ठहर सकेंगे। पर्यटन विभाग सारनाथ पर्यटक आवास गृह सुविधाओं का विस्तार करेगा। उपनिदेशक पर्यटन आरके रावत ने बताया कि काशी में पर्यटकों की संख्या में लगातार बढ़ रही है। पिछले दस वर्ष में पर्यटकों की संख्या दस गुनी बढ़ी है। इससे पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधा युक्त पर्यटक आवास बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार कराया गया था। इसे मंजूरी मिल गई है। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।